अदा ख़ान पहली बार शिमला घूमने गईं और उन्हें अपनी ये ट्रिप बहुत पसंद आई. अदा ने कहा, "बर्थडे पार्टी पर ढेर सारे पैसे ख़र्च करने की बजाय मैंने घूमने जाने का फैसला किया. शिमला बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है और समर में शिमला घूमने जाने का मज़ा ही कुछ और है. समर में बहुत सारे टूरिस्ट शिमला घूमने जाते हैं इसलिए इस समय शिमला की रौनक और भी बढ़ जाती है."
अदा ख़ान को घूमना बहुत पसंद है. वो कहती हैं, "जब भी मैं प्रकृति के करीब होती हूं, तो बहुत फ्रेश महसूस करती हूं."
Link Copied
