Close

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम का Misuse होने से बचाने के लिए कपूर परिवार ने उठाया ये कदम, लिया कॉपीराइट का सहारा (Rishi Kapoor Family Invokes Copyright To Prevent Misuse Of The Late Actor Name)

कपूर फैमिली (Kapoor Family) ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम और लीगेसी का दुरुपयोग (Misuse Of Late Actor Rishi Kapoor) होने से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इस कदम के अब कोई भी व्यक्ति फैमिली की अनुमति के बिना ऋषि कपूर के नाम का कमर्शियल इस्तेमाल (Commercial Purpose) नहीं कर सकता है.

साल 2020 में 67 वर्षीय एक्टर ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था. लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं. निधन के इतने समय बाद अब कपूर फैमिली ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम और उनकी विरासत की सुरक्षा के लिए कपूर परिवार ने कानूनी कदम उठाए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति परिवार की अनुमति के बिना ऋषि कपूर के नाम का अनधिकृत या व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकता है.

इंडिया टुडे के अनुसार - दिवंगत एक्टर की फैमिली ने हाल ही में अदालत से उनके नाम का कॉपीराइट कराने की अनुमति प्राप्त की है. इसका अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति को प्रोफेशनली, कमर्शियली या पब्लिकली चीजों में 'ऋषि कपूर' नाम का यूज करने के पहले उस व्यक्ति को फैमिली से अनुमति लेनी पड़ेगी.

इस कानूनी सुरक्षा की दृष्टि से ऋषि कपूर की फैमिली ने ये कदम इसलिए उठाया है, ताकि उनके निधन के बाद उनके नाम और विरासत का दुरुपयोग होने से रोका जा सके. यदि कोई व्यक्ति दिवंगत एक्टर के नाम का गलत या अनुचित तरीके से करता है, वो भी फैमिली की अनुमति के, तो उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

कपूर परिवार से पहले फेमस सेलिब्रेटी लोगों ने अपनी पहचान के दुरुपयोग होने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, काजोल, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और करण जौहर शामिल हैं.

Share this article