सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर बच्चे और बड़े सभी लोग बेहद एक्टिव रहते हैं. इंडस्ट्री के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी उन लोगों में से एक हैं, जो ऑनलाइन एक्टिव रहते हैं. लेकिन अब बिग बी सोशल मीडिया से दूर हो रहे (Big B Getting Away From Social Media) हैं, चलिए जानते हैं क्या कारण है.

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन का अब सोशल मीडिया से मोह भंग हो रहा है. पहले वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते थे, लेकिन एक्टर अब उतनी अधिक पोस्ट शेयर नहीं करते हैं, जितनी पहले करते थे. हाल ही में खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि वे पहले की तरह सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं हैं?

एक दौर ऐसा था जब अमिताभ बच्चन इंटरनेट पर एक दिन में कई पोस्ट शेयर किया करते थे. लेकिन पिछले कुछ टाइम से उन्होंने इससे दूरी बना ली हैं. अमिताभ बच्चन ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का दर्द दिखाते हुए इसे छोड़ने की वजह बताई है.

रीयल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी से सोशल मीडिया के बारे में सवाल पूछा गया तो बिग बी ने कहा- पहले हमने सोचा कि ये बहुत ही अच्छा यंत्र है. इसमें हम अपने दिल की बात बोल सकते हैं, लेकिन बाद में जब हमने पढ़ना शुरू किया तो देखा कि इस पर क्या और कैसे कैसे कमेंट आते हैं तो हमने लिखना बंद कर दिया.

लोग लिखते हैं कि अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है? लोग ऐसी-ऐसी शब्दाबली इस्तेमाल करते हैं, तो बड़ा अजीब लगता है. तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है.
