Close

अविका गौर ने दिखाई अपने फुकेट वेकेशन की खूबसूरत झलकियां, बोलीं – थोड़ी-सी दूरी वही थी जो मुझे चाहिए थी (Avika Gor shares glimpse of Phuket vacation, Says – A little time away was exactly what I needed)

बालिका वधु और सुसराल सिमर का एक्ट्रेस अविका गौर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपने फुकेट वेकेशन की खूबसूरत झलकियां दिखाई है.

Avika Gor

अविका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अविका ने ट्रिप के दौरान बीच पर टाइम स्पेंड करते हुए और डिलीशियस फूड का मजा लेते हुए, झूले पर झूलते हुए और मस्ती करते हुए पलों को संजोया है.

Avika Gor

शेयर किए गए वीडियो को देख कर ऐसा लगता है कि अविका पूरे ब्रेक के मूड में हैं. काम से ब्रेक लेने पर अपने विचार रखते हुए अविका कहती है कि ये छुट्टी वही है, जो मुझे चाहिए

Avika Gor

इस वीडियो को शेयर करते हुए अविका ने कैप्शन में लिखा है- ये थोड़ा सा समय वही है जिसकी मुझे जरूरत थी. धीरे धीरे उगता हुआ सूरज, डिलीशियस फूड, और गर्मजोशी से की गई खातिरदारी. ये ऐसे दिन है, जब आप समय देखना भूल जाते हैं. और चाहते हैं हैं कि ये दिन कभी खत्म न हों.

Avika Gor

बता दें कि अविका गोर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी को 30 सितंबर, 2025 को शादी रचाई थी. ये शादी रियलिटी सीरीज पति पत्नी और पंगा के सेट पर हुई थीं. दोनों की मुलाकात हैदराबाद में ही थी. 2020 से रिलेशनशिप में थे. उसके बाद साल 2025 की शुरूआत में दोनों ने सगाई कर ली.

Share this article