अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) शो को जज करने के साथ ही यूट्यूब व्लॉग बनाती हैं. वो ही नहीं, उनकी पूरी फैमिली यूट्यूब व्लॉग बनाती है, जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ लाइफ एन्जॉय करते नज़र आते हैं,. पति परमीत सेठी (Parmeet Sethi) और दोनों बेटे आर्यमान (Aaryamann Sethi) और आयुष्मान (Ayushman Sethi) के साथ उनकी बॉन्डिंग उनके फैंस को बेहद पसंद आती है. आर्यमान और आयुष्मान का हालांकि एक्टर बनने का सपना अब तक के व्लॉग्स भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं. अब अर्चना के बेटों ने अपनी नानी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट (Archana Puran Singh's sons celebrate Nani's 95th birthday) किया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने नए व्लॉग में दिखाई है.

अर्चना पूरन सिंह की मां और आर्यमान- आयुष्मान की नानी हाल ही में 95 साल की हो गईं. आर्यमान और आयुष्मान अपनी नानी से कितना प्यार करते हैं, इसकी झलक तो उनके व्लॉग में अकसर ही दिख जाती है. ऐसे में दोनों ने नानी का 95th बर्थडे धूमधाम से मनाने की प्लानिंग की और नानी को बड़ा सरप्राइज दिया.

आर्यमान और आयुष्मान की नानी को फूल बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने पूरे घर को फूलों से डेकोरेट किया था और नानी को सरप्राइज देने के लिए उनकी आंख पर पट्टी बांधकर डेकोरेटेड रूम में ले आए. बर्थडे की तैयारियां देखकर नानी इमोशनल हो गईं. इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने मां को गले लगकर बर्थडे विश किया.

नानी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए आर्यमान और आयुष्मान ने उनकी 40 फ्रेंड्स को भी इनवाइट किया था. ये नानी के लिए दूसरा बड़ा सरप्राइज था. इसके बाद सबने शेरो शायरी की, गाना गाया, डांस किया और खाना खाया.

आर्यमान और आयुष्मान ने नानी के लिए स्पेशल केक भी मंगाया था. बर्थडे केक काटकर नानी बहुत खुश थीं. इतने शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन के लिये नानी ने गले लगाकर आर्यमान और आयुष्मान को थैंक यू कहा. इस मौके पर वो थोड़ी इमोशनल भी हो गईं.

आयुष्मान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नानी के लिए उनका ये प्यार देखकर उनके फॉलोवर्स भी खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनका कहना है कि ये होती है सच्ची खुशी जो अपने ग्रैंड पैरेंट्स को खुशियां देकर मिलती हैं. नानी सच में बहुत लकी हैं जो उन्हें इतना प्यार करनेवाले नाती मिले हैं.
