Close

कान्स 2026 में आलिया भट्ट के ट्रोल होने के बाद तिलमिलाए रणबीर कपूर, गुस्से में मीडिया को दिखाई उंगली, वीडियो देख फैंस बोले-गजब बेइज़्ज़ती (Ranbir Kapoor Looks Angry After Alia Bhatt Trolling At Cannes-2026, Actor Pointed His Finger At Paparazzi)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) में पार्टिसिपेट करने के बाद वापस लौट आई हैं. एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ उनके हसबैंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी स्पॉट हुए. लेकिन इस दौरान आरके तिलमिलाए हुए नजर आए. गुस्साए एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ranbir Kapoor

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का मिला जुला एक्सपीरियंस रहा. एक तरफ एक्ट्रेस के लुक्स और स्टाइल की जमकर प्रशंसा हुई तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल मीडिया ने आलिया को नजरअंदाज किया. कुछ लोगों का मानना है कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर नहीं किया है.

Ranbir Kapoor

हालांकि अब आलिया भट्ट वापस लौट आई हैं. एयरपोर्ट पर आलिया अपने हसबैंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई हैं. लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर गुस्से से तिलमिलाए हुए नजर आए. और अब इंटरनेट पर एक्टर का ये वीडियो तेजी से फैल रहा है.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

वायरल हुए वीडियो में कपल एयरपोर्ट से बाहर आता हुआ नजर आ रहा है. जैसे ही रणबीर एयरपोर्ट से निकलते हैं तो पपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं. लेकिन इसके तुरंत बाद उनके फेस बके एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और पपराजी को गुस्से से उंगली दिखाते हैं और फिर वो जल्दी से आगे बढ़ जाते हैं.

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कपल के ऐसे बिहेवियर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कांस में नजरअंदाज किए जाने के बाद भी ये कितने डेसपरेट हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- यार वो उसे सपोर्ट करने गया था. कांस में उस पर प्रेशर था और उसे ट्रोल किया गया. तीसरे यूजर ने लिखा - बड़ी गजब बेइज्जती है पप्स.

Share this article