Close

अर्जुन रामपाल भी हुए राम मय.. दी रामायण टीम को शुभकामनाएं… (Arjun Rampal also embraces the spirit of Lord Ram; extends best wishes to ‘The Ramayana’ team…)

Arjun Rampal

‘रामायण’ फिल्म को लेकर हर कोई उत्साहित है, क्यों न हो आख़िर पहली बार इतने लार्ज स्केल पर इस तरह की कोई पौराणिक गाथा को लेकर मूवी बनी है. राम की भक्ति में इन दिनों अर्जुन रामपाल भी लीन हुए लगते हैं, तभी तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से पोस्ट के साथ भावपूर्ण बातें लिखीं. वे कहते हैं-राम जी रामपाल के घर आए. मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया, जब मेरा बेटा भगवान राम की एक मूर्ति घर लाया और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया.
Arjun Rampal‘s Kid Arjun Rampal‘s son Arjun Rampal
कल दुनिया और एक पूरी नई पीढ़ी रामायण से परिचित होगी. इस शानदार टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसने उस सपने को सच कर दिखाया, जो हर कलाकार, फिल्म निर्माता और अभिनेता का होता है- इस महाकाव्य की कहानी को इतने बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करना. आप लोगों ने कर दिखाया. एक कलाकार के तौर पर मुझे बहुत गर्व हो रहा है.
मैं अपने पूरे परिवार के साथ इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि दुनिया हमारी यह कहानी देखें.
रामायण टीम को बधाई, आप सभी को ढेर सारी सफलता मिले. धन्यवाद!
जय श्रीराम…

 

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी- मैं ख़ुद को फुल टाइम राजनेता व पार्ट टाइम अभिनेत्री मानती हूं… (Smriti Irani- Main khud ko full time rajneta aur part time abhinetri manti hun…)

 

इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे के हाथ में लिए राम की मूर्ति की कई तस्वीरें साझा कीं.
जब से अर्जुन रामपाल ने रामायण और राम को लेकर अपने मन की बात कही है तब से लोगों की जोश-जुनून से भरी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसमें घरवाले भी पीछे नहीं हैं.
उनकी पत्नी गैब्ररिला का कहना है इस गिफ्ट का श्रेय उनके कजिन अदित को जाता है. कुणाल कपूर और भी तमाम सेलेब्स ने भी मज़ेदार कमेंट्स किए. कुछ फैंस ने तो यहां तक पूछ लिया कि इसे कहां से ख़रीदा गया है उन्हें भी लेना है.
एक लविंग फादर ने अपने बेटे के लिए पूछा, क्योंकि उनको अपने पुत्र को उपहार के रूप में राम जी की मूर्ति देनी है. जितने लोग उतनी बातें…

Arjun Rampal

 

Arjun Rampal

 

Arjun Rampal

लेकिन यह भी उतना ही सच है कि पहली बार भारत के हिंदू धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी की रामायण को इतने बड़े पैमाने पर दुनियाभर में दिखाया जा रहा है.
निर्देशक नितेश तिवारी से लेकर सभी कलाकार- रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सन्नी देओल, यश, रवि दुबे आदि बधाई के पात्र हैं.

यदि अर्जुन रामपाल के व्यक्तिगत तौर पर मूवी की बात करेें तो उन्होंने ‘रा-वन’ फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जो काफ़ी हद तक रावण के क़िरदार से प्रेरित थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ पर दिन-दुनिया की क्या प्रतिक्रियाएं होती हैं.

 

यह भी पढ़ें: अजय देवगन- वो सिंगल है तो मैं क्या कर सकता हूं… (Ajay Devgan- Woh Single Hai Toh Main Kya Kar Sakta Hun…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article