बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपने दोनों बच्चों बेटी आथिया (Athiya Shetty) और बेटे अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) से बेहद प्यार करते हैं और दोनों पर जान छिड़कते हैं. आज अपनी लाडली के बर्थडे (HBD Athiya Shetty) पर उन्होंने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अथिया का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था. ऐसे में सुनील शेट्टी ने स्पेशल पोस्ट के ज़रिए बिटिया को बर्थडे विश (Suniel Shetty showers love on Athiya’s birthday) किया है.

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर नन्हीं आथिया संग बेहद प्यारी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो आथिया को गोद में थामे उन पर प्यार बरसाते नज़र आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने कैप्शन में आथिया को बर्थडे विश करते हुए इमोशनल नोट भी लिखा है.

एक्टर ने लिखा, “आप चाहे कितनी भी बड़ी हो जाएं, मेरे लिए हमेशा बच्ची ही रहेंगी, जिसे मैं कभी ना नहीं कह सका. और अब तुम्हें अपनी छोटी सी दुनिया बनाते देख मुझे एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं. हैप्पी बर्थडे माय बेबी. तुम्हें इतना प्यार करता हूं, जिसे कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता.” पापा के इस पोस्ट पर आथिया ने भी रिएक्ट किया है और ‘लव यू’ लिखकर उन पर प्यार लुटाया है.

इसके अलावा क्रिकेटर पति केएल राहुल (KL Rahul) ने भी पत्नी आथिया के लिए स्पेशल बर्थडे मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आथिया के साथ तस्वीरें शेयर करते उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे वाइफ. आप मेरे दिल को प्यार से भरती हो और मेरी ज़िंदगी को अर्थ देती हो. आप मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हो. लव यू.”

फैंस अब सुनील शेट्टी और केएल राहुल की पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं और कॉमेंट सेक्शन में आथिया को बर्थडे विश कर रहे हैं.
