मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का किरदार निभाकर अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी को देखकर ज्यादा खुश नहीं है.

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण आखिरकार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं कि एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह ने लाइमलाइट लूट ली है. जबकि सीता के किरदार में साई ठीकठाक लगी हैं.

ऑनलाइन यूजर्स शूर्पणखा के रोल में रकुल की एक्टिंग, उनकी खूबसूरती और उनके एक्सप्रेशंस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा रकुल हर फ्रेम में खूब जम रही हैं. इमोशंस को पर्दे पर बखूबी उतारा है. दूसरे ने लिखा- शूर्पणखा के रोल में रकुल की कास्टिंग दमदार हैं.

कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म में रकुल को इग्नोर करना असंभव है. वे अब तक की सबसे खूबसूरत राक्षसी हैं. कुछ ने तो ये भी लिखा -रकुल ने लिमिटेड टाइम स्क्रीन में अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से समां बांध दिया.
कुल मिलाकर रकुल की एक्टिंग को पब्लिक ने टॉप क्लास बताया है. वहीं सीता के रोल में साई पल्लवी उतनी दमदार नहीं लगी. यूजर्स का मानना है कि सीता के रोल में साई का काम अच्छा है. लेकिन वो अपना बेस्ट नहीं दे पाई हैं. रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी मैजिकल नहीं दिखती है.

