Close

‘फ़िल्म नहीं, हमारी संस्कृति है’ अल्लू अर्जुन ने ‘रामायण’ के लिए लिखी दिल की बात, ऋषभ शेट्टी ने लिखा, ‘ये इंडियन सिनेमा के लिए प्राउड मोमेंट’ (‘It’s a not a film, It’s representation of our culture’ Allu Arjun shares best wishes to ‘Ramayana’ team, Rishabh Shetty calls this proud moment for Indian Cinema)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayan) रिलीज हो गई है. भव्य विजुअल्स, दिल छू लेने वाले इमोशन्स… फिल्म को अच्छे रिव्यूज (Ramayan review) मिल रहे हैं. रावण के रोल में यश की काफी तारीफ हो रही है. श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर को भी बहुत पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी फ़िल्म ने धमाल मचा रखा है. ऑडियंस तो इसे देखकर कई बातें कह रहे हैं. अब साउथ के दो बड़े एक्टर्स ने भी फ़िल्म की तारीफ कर रामायण की टीम का हौसला बढ़ाया है.

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से फ़िल्म (Allu Arjun praises Ramayan) को सपोर्ट करने की अपील की. उन्होंने लिखा, “​​पूरी रामायण टीम को मेरी शुभकामनाएं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय सिनेमा के स्तर को ऊंचा उठाने की एक कोशिश है. मैं इस नेक प्रयास के लिए पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हम सब मिलकर इस बेहतरीन कोशिश का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को दर्शाती है. जय श्री राम.”

वहीं कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने भी एक पोस्ट शेयर करके फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “हमारी पुरानी कहानियों और संस्कृति को इतने बड़े पैमाने पर जीवंत होते देखना वाकई कुछ खास है. यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है.”

वहीं करण जौहर ने भी ‘रामायण’ (Karan Johar on Ramayan) को सिनेमाई चमत्कार बताया है और रणबीर और यश की दिल खोलकर तारीफ की है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके निर्माता से लेकर निर्देशक और पूरी स्टारकास्ट के काम की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, “रामायण… हमारी संस्कृति में बसी एक कहानी… एक ऐसी कहानी जिस पर पीढ़ियां बड़ी हुई हैं… एक ऐसी कहानी जो मूल्यों, परंपराओं और पवित्र मानवता का प्रतीक है.

उन्होंने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक जानी-पहचानी कहानी को सादगी और मजबूती के साथ कहने में कितना अच्छा काम किया और विश्वास दिखाया. यह चमत्कार से कम नहीं.” रणबीर की तारीफ करते हुए करण ने कहा, “भगवान राम के किरदार में रणबीर ने बिना किसी दिखावे के लोगों का दिल जीता है.” करण ने रावण के किरदार में यश (Yash) के अभिनय को मंत्रमुग्ध करने वाला और दमदार बताया.

Share this article