
महिलाओं के लिए यह समय कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाज़ा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बढ़ते पावरफुल मैसेजेस से लगा सकते हैं. आज की महिलाएं नारीत्व को गौरवांन्वित करने के साथ ही मातृत्व को भी एक नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं. इसी सिलसिले में आपको दिखाते हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की वह पोस्ट, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेेयर की.
https://www.instagram.com/p/B49JadAHibu/
समीरा रेड्डी ने अपनी बेटी की एक बहुत ही प्यारी ही तस्वीर शेयर करते हुए बेटियों की तारीफ़ में जो लिखा है, वो साकई काबिले-तारीफ़ है. समीरा ने लिखा है कि मुझे समझ नहीं आता कि कैसे पहले के लोग बेटियों को बोझ मानते थे, जबकि बेटियां तो ख़ुशियों का दूसरा नाम हैं. मैंने पहले के लोगों के लिए इसलिए कहा, क्योंकि मैं उम्मीद करती हूं कि अब लोगों की सोच में बदलाव आया होगा. मैं आज भी सुनती हूं कि किस तरह बड़े घरों में भी लोग चाहते हैं कि उनके यहां पहला बच्चा लड़का ही हो. लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि हमारे घर में हम तीन लड़कियां थीं और आज हम जिस मुकाम पर हैं, वो किसी भी लड़के से ज़्यादा ही है.

समीरा अपने बच्चों की फोटोज़ हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का एक बड़ा प्यारा-सा वीडियो भी शेयर किया. आप भी देखें यह वीडियो.
https://www.instagram.com/p/B46xyUXnLBD/


मुसाफिर, रेस, वन टु थ्री और दे दना दन जैसी फिल्मों समीरा रेड्डी ने बेहतरीन एक्टिंग की थी. हम उन्हें और भी फिल्मों में देखना चाहते हैं, पर फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी नन्ही परी पर है. फोटोज़ देखने के साथ ही उनके दिए संदेश पर भी सभी को ग़ौर करना चाहिए.
– अनीता सिंह
यह भी पढ़ें: काजोल का ख़ूबसूरत अंदाज़ सावित्रीबाई के रूप में… (Kajol’s Beautiful Style As Savitribai…)
