Close

VIDEO: प्रियंका के क्वांटिको सीज़न 2 का भारत में प्रीमियर (Priyanka Chopra’s Quantico season 2 premieres tonight in India)

अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीज़न का प्रीमियर भारत में 26 सितंबर को होगा. यूएस में ये शो शुरू हो चुका है. पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा के लिए ये एक बेहद ही ख़ुशी का मौक़ा है. एक ओर पहले ही प्रियंका सीज़न 1 में अपने किरदार के लिए पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी हैं, उसके अलावा वो वर्ल्ड में हाइएस्ट पेड टीवी एेक्ट्रेस की लिस्ट में 8वें नंबर पर अपनी जगह भी बना चुकी हैं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शो शुरू होने की एक्साइटमेंट भी ज़ाहिर की है.इस बार क्वांटिको की एलेक्स यानी प्रियंका काफ़ी बदली-बदली-सी हैं. हेयर स्टाइल से लेकर किरदार तक काफ़ी कुछ बदल गया है. इस बार सीज़न 2 में प्रियंका एफबीआई एजेंट नहीं हैं, बल्कि इस बार वो सीआईए की अंडरकवर एजेंट हैं. एलेक्स पैरिश का स्पाय सेंस और भी बढ़ गया है. सीज़न 2 में इस बार एलेक्स को प्यार भी होगा. सीज़न 1 में रेयान एलेक्स को प्रपोज़ करना चाहता था और इस बार दोनों कपल के रोल में होंगे. दोनों अलग-अलग ऑर्गनाइज़ेशन के लिए काम करते हैं फिर भी एक-दूसरे के साथ हैं. ज़बरदस्त एक्शन और भारी-भरकम डायलॉग्स के साथ प्रियंका तैयार हैं भारत में एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए.

https://www.instagram.com/p/BKyY4v8jbm3/?taken-by=priyankachopra

 

Share this article