बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) शो के होस्ट सलमान खान घर में होनेवाले झगड़ों से परेशान रहते हैं और हर एपिसोड में सदस्यों को फिजिकल वायलेंस से दूर रहने की सलाह देते हैं. इस वीकएंड का वार का भी प्रोमो आया है. जिसमें सलमान काफी गुस्से में दिख रहे हैं. प्रोमो को देखकर लग रहा है कि इस बार सलमान हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट अरहान खान की सबके सामने पोल खोलेंगे. सलमान अरहान के बारे में घरवालों को ऐसी बात बताएंगे जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे..

प्रोमो में सलमान घरवालों से कह रहे हैं, ‘टास्क कर रहे हो या एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हो. अगर दिखाई रहे हो तो अच्छे से दिखाओ. ज्यादा से ज्यादा क्या होगा एक पिटेगा और दूसरा मारेगा. बस घर से निकल जाओगे. इसके बाद सलमान अरहान के बारे में ऐसी बात बोल देते हैं जिसे जानकर सभी चौंक जाते हैं. सलमान अरहान से कहते हैं, ‘आपको बहुत शौक है बाहर की बातें घर के अंदर करने की. अब तुम बताओ तुम्हारे घर में कौन-कौन है?’ अरहान कहते हैं- ‘माता-पिता, भाई और बहनें.’ इसके बाद सलमान कहते हैं- ‘शादी और बच्चा. सलमान के यह कहते ही प्रोमो में रश्मि का चेहरा दिखाया जाता है, रश्मि हैरान नजर आ रही हैं. इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि इस ‘वीकेंड का वार’ घरवालों की क्लास सलमान जमकर लगाएंगे.

इसी बीच घर के बाहर अरहान खान से जुड़ी ऐसी खबरें आ रही हैं, जिसे सुनकर शायद अरहान को अच्छा न लगे. अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोवा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. । अमृता के दावे के मुताबिक वह और अरहान 2006 से 2010 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था. अमृता का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे. उस वक्त अरहान ‘बढ़ो बहू’ सीरियल में काम कर रहे थे. अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए.
WKW promo#BB13#SidharthaShukla #SidNaaz pic.twitter.com/gcM0YuZaYf
— MiRtUnJaY pAtHaK (@JhOoNuP) December 6, 2019
बिग बॉस’ से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ ने ‘वीकेंड का वार’ में और क्या-क्या होगा इस बारे में ट्वीट किया है. ट्वीट के मुताबिक सलमान खान शहनाज से भी बात नहीं करेंगे. शहनाज सलमान से माफी भी मांगेंगी लेकिन वह उनसे बात करने से मना कर देंगे. ‘वीकेंड का वार’ में आठ दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में ‘नागिन 4’ के सितारे अपने शो का प्रमोशन करने बिग बॉस में आएंगे. इस बार ‘नागिन 4’ में निया शर्मा के अलावा जैस्मिन भसीन, सायंतनी घोष के अलावा कई कलाकार हैं.
