Close

‘मां के जाने के बाद सुनीता को अपने हिसाब से जीने की फ्रीडम चाहिए थी’ गोविंदा का शॉकिंग खुलासा, ‘मैंने तब कहा था लौटोगी तो मुझे वैसा नहीं पाओगी’ (‘Sunita wanted freedom to live life on her own terms after my mother passed away’ Govinda’s big revelation, ‘She wanted freedom to the next level’)

गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ (Govinda’s personal life) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ उनके रिलेशन सुलझते दिख ही नहीं रहे हैं. सुनीता जब तब उन पर चीटिंग, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती रहती हैं और गोविंदा इन आरोपों पर सफाई देते रहते हैं. एक बार गोविंदा ने सुनीता संग अपने रिश्तों (Govinda-Sunita controversy)  पर बात की है और सुनीता के बारे में बेहद चौकानेवाली बात बताई है.

Govinda with wife Sunita

हाल ही में एक इंटरव्यू (Govinda’s latest interview) के दौरान गोविंदा ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद सुनीता चाहती थीं कि वो अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीएं और उन्होंने उन्हें वो आज़ादी दी. लेकिन इसके बाद बहुत कुछ बदल गया. उन्होंने अफ़ेयर के आरोपों से भी इंकार किया.

Govinda

गोविंदा ने कहा, “मैंने अफेयर नहीं किया. 37 की उम्र तक मैंने महामृत्युंजय पूरा कर लिया था. मां का भी तब तक निधन हो चुका था. तो सुनीता ने एक दिन मुझसे कहा, ‘मुझे फ्रीडम चाहिए. मैं अपनी ज़िंदगी कभी जी नहीं पाई. छोटी सी उम्र से आपके पास आ गई थी. अब मैं अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूँ.’ उन्हें सिर्फ फ्रीडम नहीं, नेक्स्ट लेवल का फ्रीडम चाहिए था. तो मैंने उनसे कहा, आप फ्रीडम की चाह में बाहर निकल रही हो, लेकिन जब लौटकर आओगी, तो मुझे वैसा नहीं पाओगी जैसा मैं हूं तो उन्होंने कहा, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है.”

Govinda with wife Sunita

सुनीता को किस तरह की फ्रीडम चाहिए थी, ये पूछने पर गोविंदा ने कहा, “उन्हें अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीनी थी. वो क्या चाहती थीं, ये पूछने का हक़ मुझे नहीं है. हर आदमी की अपनी ज़िंदगी है. मेरे घर आई थीं तो बेचारी पल्लू ओढ़कर जैसा मैंने चाहा, वैसे रहीं. बच्चों-बड़ों सबको पाला. शायद तंग आ गई होंगी इन सबसे. उनको लग रहा होगा बाहर अपने हिसाब से जीऊँगी, खाऊंगी-पीऊंगी. उन्हें खाने पीने का भी शौक है.”

Govinda

बता दें कि सुनीता पिछले काफी दिनों से गोविंदा पर उनकी कोस्टार रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर और अपनी बेटी की उम्र की लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने का आरोप लगा रही हैं, हालांकि गोविंदा ने भी वीडियो पोस्ट करके उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह दी थी.

Share this article