Close

हाल ही में मिली धमकी के बीच दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले आगरा का ताजमहल देखने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, वायरल हुए वीडियो में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नज़र आए सिंगर (Diljit Dosanjh Visits Taj Mahal In Agra Ahead Of Delhi Concert Amid Fresh Threats; VIDEO Shows Him Under Heavy Police Security)

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Punjabi Singer and Actor Diljit Dosanjh) अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 (Aura India Tour 2026) से पहले आगरा का ताजमहल (Taj Mahal) देखने पहुंचे. सिंगर ने अपने मेमोरेबल विजिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट है.

Diljit Dosanjh

अपने ‘इंडिया ऑरा टूर’ से पहले सिंगर दिलजीत दोसांझ आज मंगलवार को ताजमहल को देखने के लिए आगरा पहुंचे.सिंगर ने प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल विजिट के एक खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में दिलजीत ताजमहल के अलग अलग आइकॉनिक स्पॉट्स पर पोज देते हुए, तो कभी खुशी खुशी हाथ हिलाकर अपने फैंस को ग्रीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Diljit Dosanjh

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिलजीत रेड कलर की जैकेट, बैगी ब्लू जींस- ग्रे टीशर्ट के साथ अपनी सिग्नेचर व्हाइट पगड़ी पहने हुए बेहद कूल लग रहे थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- वाह ताज बोलिए! #wondersoftheworld AURA INDIA TOUR 2026.

Diljit Dosanjh

बता दें कि 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत का होने वाला ये कॉन्सर्ट सुर्खियों में था. सुर्खियों की वजह थी कि दिल्ली पुलिस ने सिंगर को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने की परमिशन देने से इंकार कर दिया था.

Diljit Dosanjh

पुलिस द्वारा परमिशन न देने की वजह थी कि सुरक्षा व्यवस्था, शॉर्ट नोटिस, फेस्टिवल सीजन और लाॅ एंड ऑर्डर कमिटमेंट्स थे. हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी है.

 

 

Share this article