Close

को-स्टार सोनिया की शादी में जमकर नाचीं ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ की प्रेरणा, देखें वीडियोज़ (‘Kasautii 2’ Actress Erica Fernandes Dances With ‘Nazar’ Actor Harsh Rajput At Co-star Sonyaa’s Sangeet)

एकता कपूर के सीरियल कसौटी ज़िंदगी की 2 में प्रेरणा का किरदार निभा रही टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस दर्शकों की पसंदीदा कलाकार हैं. एकता के इस सीरियल में एरिका और पार्थ सामथन की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है और यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना रहता है.

Sonyaa's Sangeet

Erica Fernandes Dances With Harsh Rajput

Erica Fernandes Dances With Harsh Rajput

Erica Fernandes

एरिका 1-2 दिन पहले कसौटी जिंदगी की 2 में उनके साथ काम कर चुकी सोनिया अयोद्धया की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचीं. सोनिया की शादी में शामिल होने के लिए कसौटी जिंदगी की के दूसरे स्टार्स भी पहुंचे थे. आपको बता दें कि सीरियल में तन्वी का किरदार निभानेवाली सोनिया ने कल यानी 12 दिसंबर को डायरेक्टर को हर्ष सामोरे से शादी रचाई. बुधवार की मेहंदी और संगीत की रस्में निभाई गईं. सोनिया की शादी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए. सीरियल नज़र में अंश का किरदार निभा चुके हर्ष राजपूत भी  शादी में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे. आपको बता दें कि सोनिया ने नजर सीरियल में रूबी डायन का किरदार निभाया था. सोनिया की संगीत सेरेमनी में एरिका और हर्ष ने चक दे फट्टे और चुम्मा ना दे पर जमकर डांस किया. देखें एरिका के डांस वीडियोज

https://www.instagram.com/p/B5-Nk-WhtIn/

https://www.instagram.com/p/B5-O7APBUFA/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/B58hMQYhqsI/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/B5_McpIhGiz/

https://www.instagram.com/p/B5_2P6MhSaR/

Share this article