Close

बिग बॉस 20 में जय भानुशाली से हुए तलाक पर बात करते हुए इमोशनल हुई माही विज, बताया- जज के कई बार ये कहने पर कि अपने फ़ैसले पर दोबारा सोचें, माही ने किया एलिमनी लेने से इंकार (Mahhi Vij breaks down in Bigg Boss 20 as she speaks about divorce from Jay Bhanushali, says she refused alimony despite judge asking her to reconsider her decision)

छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस-20 (Big Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) अपनी बेटी तारा (Daughter Tara) और सिंगल मदर के स्ट्रगल (Single Mother Struggle) को लेकर इमोशनल होती हुई दिखाई दी.

Mahhi Vij

‘बिग बॉस-20’ के हाल ही के एपिसोड में माही विज और अरशिफा खान के बीच हुई लड़ाई के बाद माही विज का इमोशनल साइड देखने को मिला. इमोशनल होते हुए माही ने इस दौरान अपने अतीत और बेटी तारा के बारे खुलकर बात की.

Mahhi Vij

बातों ही बातों में माही ने अपनी लाइफ के उस मुश्किल दौर को भी याद किया जब वे जय भानुशाली से तलाक की कानूनी प्रक्रिया से गुजर रही थीं. अपनी फीलिंग को शेयर करते हुए माही ने बताया कि जिस वक्त अदालत में तलाक का फैसला सुनाया जा रहा था, तब जज ने मुझ से चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन मैंने बड़ी विनम्रता से इंकार कर दिया.

Mahhi Vij

माही ने बताया – मैंने जय से एक भी रुपया एलिमनी के तौर पर नहीं लिया.मैं किसी से भी पैसे नहीं मांगती, यहाँ तक कि जय से भी नहीं. मुझे लगता है कि ये पैसा जय की कड़ी मेहनत की कमाई है. मैंने जय को शो के सेट पर 16-16 घंटे काम करते हुए देखा है, इसलिए उस कमाई पर मेरा कोई हक नहीं है.

Mahhi Vij

माही ने ये भी बताया- आज भी जय का लॉकर हमेशा मेरे लिए खुला रहता है, लेकिन मेरा सेल्फ रिस्पेक्ट और जय की मेहनत के प्रति सम्मान के कारण मेरा मन कभी भी उस से एलिमनी लेने के लिए नहीं मानता. इसके अलावा जय अक्सर मुझे घर से बाहर निकलने और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने की सलाह देते हैं, लेकिन मुझे अपना सारा टाइम अपनी बेटी तारा की परवरिश करने में अच्छा लगता है.

Mahhi Vij

असल में माही अरशिफा को अपनी बेटी तारा की तरह मानती हैं और वे उस से शांति से बात करके झगड़ा खत्म करना चाहती थी. अरशिफा के व्यवहार ने वे काफी आहत हुईं. और बाद में माही फूट-फूट कर रो पड़ी.

Share this article