अनुपम खेर ऐसे शख़्सियत हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिए कुछ-न-कुछ अनोखा शेयर करते रहते हैं. यह उनकी काबिलीयत ही है कि उन्होंने अपनी घरेलू मां दुलारीजी को भी दुलारी रॉक्स के रूप में दुनियाभर में मशहूर कर दिया है. फ़िलहाल हम एक भारतीय किसान द्वारा जस्टिन बीबर के गाए गाने के बारे में बात करते हैं.

अनुपमजी ने कर्नाटक के एक सीधे-सादे किसान का वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वह शख़्स बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में जस्टिन के गाने बेबी… को प्यार से व पूरी तन्मयता के साथ गा रहा है. उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया कि वो शख़्स शायद उतनी अंग्रेज़ी न जानता हो, पर इस इंग्लिश गाने को लेकर उसके जज़्बे को सलाम!
This is a farmer from Karnataka, India. I am sure he doesn’t speak much of English. But the way & the attitude with which he is singing the @justinbieber song shows clearly his aptitude & zest for learning. Jai Ho to him & his celebration of life-spirit.👏😍 #Baby2019 #Watsapp pic.twitter.com/iyxGqslAbl
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 18, 2019
अनुपम खेर की यह ख़ासियत रही है कि वे इस तरह की छुपी प्रतिभाओं को अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं. उनकी खोज का यह सफ़र लगातार ज़ारी है. फिर इसमें देशी हो या विदेशी सभी शामिल रहते हैं. इसके पहले भी वे कई विदेशियों के मज़ेदार वीडियो शेयर कर चुके हैं, जिसमें वे सभी हिंदी फिल्मी गानों को सुर-ताल के साथ गाते नज़र आते हैं.
Encounters in NY: It was so so joyous to sit in Mohd Ali’s cab. He is from Ghana & has seen more than 4000 Indian movies. Rest is in this conversation.👇Loved the way he replaced lyrics of the popular song with the title of the film SHOLAY. Hilarious & Heartwarming. 🤣😂🤓😍🇮🇳 pic.twitter.com/pnzfbVjddb
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 15, 2019
I met #Ayesha from #Senegal while shooting in #BellevueHospital. Her honest emotions in pure hindi touched the soul of my heart. She was so real. I will pray for her sister. Thank you Ayesha. This is the best day of my life too. And I love the magic of Hindi cinema. Jai Ho! 🙏😍 pic.twitter.com/lFxfu0YcHV
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 25, 2019
खेरजी जितनी बेबाक़ी से अपनी बात व राय रखते हैं. उतनी कोमलता के साथ वे अपने मुंबई के मॉर्निंग वॉक के स्ट्रीट बच्चे जो उनके दोस्त भी है, से मिलते हैं. उनसे बातें करते हैं. उनके साथ खाना, मौज-मस्ती करना और उनकी ख़्वाहिशों को शेयर करते हैं. एक बार तो उन सभी बच्चों को खाना खिलाने के लिए फाइव स्टार होटल में भी ले गए थे. होटल का स्टाफ हैरान. वाकई दिल को छू लेने वाला नज़ारा था वो, जब बच्चों ने खाने के बाद पूछा अंकल ज़्यादा बिल तो नहीं आया… सच, बच्चों की मासूमियत और अनुपमजी की दरियादिली दोनों ही बेमिसाल है. अनुपमजी तुसी ग्रेट हो… जय हो!!

