आज अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के तीसरे जन्मदिन (Birthday) पर सैफ और करीना ने शानदार पार्टी का आयोजन किया. जिसमें तैमूर की बहन इनाया के साथ-साथ कई अन्य स्टार किड्स शामिल हुए. इस पार्टी की पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पार्टी में करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद थे. इसके अलावा रितेश देशमुख व जेनेलिया डीसूजा के बच्चे रियान और राहिल जैसे कई नन्हे स्टार किड्स भी पार्टी में शामिल हुए. करिश्मा के साथ उनका बेटा कियान राज कपूर भी उनके साथ था. अपने जन्मदिन पर तैमूर अली खान ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दिए. वहीं करीना कपूर पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस और सैफ अली खान ग्रे टी-शर्ट में नजर आए. बर्थडे पर तैमूर अली खान ने क्रिसमस थीम वाला केक कट किया. देखिए पार्टी के पिक्स…











https://www.instagram.com/p/B6Qjyi5nK5S/

ये भी पढ़ेंः HBD तैमूर अली खानः देखिए छोटे नवाब के क्यूट व अनसीन पिक्स (Happy Birthday Taimur Ali Khan)
