देशभर में आज व कल लोहड़ी के त्यौहार की धूम रहेगी. आम लोगों की तरह टीवी सेलेब्स ने भी पूरे जोश के साथ इस फेस्टिवल का आनंद लिया. हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने भी परिवार व दोस्तों के साथ शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाई.

मोना सिंह की लोहड़ी गैंग
https://www.instagram.com/p/B7RBHtvA5qr/

लोहड़ी के शुभ अवसर पर मोना सिंह अपने परिवार के साथ मस्ती करती नज़र आएंगी. उन्होंने अपने दोस्त गौरव गेरा और पति श्याम के साथ लोहड़ी के गाने गाएं. उनके पिता भी इसमें शामिल हुए.
मोना सिंह अपने पिता के साथ

मोना सिंह अपने पिता के साथ पोज़ देती नज़र आईं. उन्होंने अपनी पहली लोहड़ी पर पिंक और ऑरेंज कलर की एम्ब्रॉयडरीड सूट पहना था.
चारू असोपा और राजीव सेन

टीवी सीरियल मेरे आंगन में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा, जिनकी शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से पिछले साल जून में हुई थी, उन्होंने ने भी धूमधाम से अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की. दोनों ने इस अवसर पर खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पहना था.
चारू असोपा

चारू ब्लू कलर के सूट में बहुत अच्छी लग रही थी. ब्लू कलर के पाटियाला सूट में वे पूरी पंजाबी कुड़ी लग रही थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि खोया खोया चांद, खुला आसमान, आंखों में सारी रात जाएगी, तुमको भी कैसे नींद आएगी.. पति ने क्लिक की है यह पिक.
शरह मल्होत्रा और रिप्ची भाटिया

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा की भी शादी के बाद पहली लोहड़ी है. जिसे उन्होंने अपनी पत्नी रिप्ची और परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट किया. रिप्ची रेड सूट और गोल्डन झुमके में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि शरद ने पोलो नेक टी-शर्ट के साथ कोट पहन पोज़ किया.
हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड
https://www.instagram.com/p/B7R9khhhbYX/
https://www.instagram.com/p/B7Q6S3xBQAH/?utm_source=ig_embed

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया. उन्होंने इस अवसर पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो देखकर अंदाज़ा लग रहा था कि दोनों की काफी सेलिब्रेटिंग मूड में थे.
एकता कपूर

यह एकता कपूर के बेटे रवि की पहली लोहड़ी है. इस अवसर पर टीवी क्वीन एकता कपूर ने रवि के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, रविओली के साथ पहली लोहड़ी..हैप्पी लोहड़ी…
