Close

श्रद्धा कपूर- घुंघरू जिसकी पूजा… ‘ईठा’ में दिखेगा श्रद्धा का जानलेवा अंदाज़… (Shraddha Kapoor – g। Ghunghru jiski pooja… Shraddha will be seen in a killer avatar in ‘Eetha’…)

जब से ‘ईठा’ फिल्म की तस्वीर लोगों ने देखाी है तब से हर कोई इसका दीवाना हो गया है और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है. क्यों न हो, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की क़ातिलाना अदाएं फैंस को क्रेज़ी जो कर रही है.
यह फिल्म प्रसिद्ध तमाशा व लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. उनके नृत्य, संघर्ष, जूनून और जज़्बे को लाजवाब ढंग से फिल्म में उकेरा है निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने. विठा जी के क़िरदार को अपनी एक्टिंग और डांस से श्रद्धा कपूर ने एक अलग ही मुक़ाम पर ला दिया है. तब ही तो वे कहती हैं- घुंघरू जिसकी पूजा और माय-बाप जिसके भगवान, ईठा! उस तूफ़ान का नाम!..
वाक़ई तूफ़ानी अंदाज़ दिखता है इसके पोस्टर से लेकर मोशन पिक्चर्स में. उनके कला को देखने के लिए लोगों का हुजूम एक अलग की कहानी पर हस्ताक्षर करता है. शुक्रवार को इस मूवी का ट्रेलर आनेवाला है, बकौल श्रद्धा- बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार… अब  देखते हैं इसे ऑडियंस का क्या रिस्पांस मिलता है.

श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, अनंत जोशी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अक्षरा सिंह, उल्का गुप्ता, सिद्धार्थ जाधव स्टारर ‘ईठा’ चार दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होनेवाली है.

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्माता दिनेश विजन की इस मूवी में जहां महाराष्ट्र के मशहूर लोक रंगमंच व लावणी देखने मिलेगा, वहीं विठाबाई के संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा से भी दर्शक रू-ब-रू होंगे. साथ ही अजय-अतुल का संगीत अपना अलग रंग जमाएगा हीे.

श्रद्धा बहुत कम फिल्में करती हैं, लेकिन जो भी करती हैं उसे लेकर छा जाती हैं, फिर चाहे वो ‘स्त्री’ मूवी सीरीज़ ही क्यों न हो. जब से श्रद्धा ने ईठा के ट्रेलर को लेकर अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है तब से उनके फैंस के भर-भर कर दिलचस्प व मज़ेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं.

कोई मूवी के सुपर-डुपर हिट होने की भविष्यवाणी कर रहा तो किसी ने इसके पहले दिन के पहले शो, फिर दूसरे दिन के पहले शो देखने तक का ऐलान कर दिया है. सच, प्रशंसक भी किस कदर बावरे हो जाते हैं, ये उनकी प्रतिक्रियाओं से पता चलता है.
चलिए, हम भी आशा करते हैं कि ट्रेलर ही नहीं मूवी भी ज़बरर्दस्त हो और लोगों को विठाबाई की ज़िंदगी को क़रीब से जानने का मौक़ा मिले.

Photo Courtesy: Social Media

Share this article