Close

शोबिज की दुनिया छोड़ चुकी सना खान ने दी फैंस को ‘नमाज पढ़ने की सलाह, फुल मेकअप लुक में देखकर यूजर्स भड़के, लगाई सना की क्लास (Sana Khan Advises Fans To Offer Namaz Trolls Lash Out Over Her Full Makeup Look)

शोबिज (Showbiz) को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सना अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने और सुनने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Sana Khan

टीवी एक्ट्रेस सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वे बेहद एक्टिव हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सना धर्म के बारे में ज्ञान देती रहती हैं. सना खान ने बीते कल अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

Sana Khan

जिसमें सना ने बच्चों को नमाज पढ़ने की सलाह दी है. लेकिन यूजर इस वीडियो में सना खान को फुल मेकअप में देख कर उन पर भड़क रहे हैं, उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में सना कहती है-

Sana Khan

अगर आपकी जिंदगी में नमाज नहीं है और उसके बावजूद आप एक आसान वाली जिंदगी जी रहे हो.. खुशनुमा जिंदगी जी रहे हो तो हमें फिक्र करनी चाहिए कि अल्लाह ने सब कुछ हमें इसी दुनिया में दे दिया और शायद आखिर के लिए हमारे पास कुछ नहीं है पर ये डरने वाली बात है.

 

Sana Khan

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सना ने लिखा- हम अपनी फिक्र करें. खुद नमाज पढ़े. अपने बच्चे और साथी के साथ भी नमाज की फिक्र करें. सना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. सना के इस वीडियो पर ऑनलाइन यूजर्स रिएक्ट कर उन्हें ट्रोल कर रहे है.

Sana Khan

ट्रोलिंग की वजह है कि ऑनलाइन यूजर्स को सना खान का फुल मेकअप लुक पसंद नहीं आ रहा है. एक यूजर्स ने लिखा- ये इतनी नेकी की बातें कहती हैं, धर्म का पाठ पढ़ाती हैं लेकिन खुद पूरी तरह से मेकअप में आती हैं, ये गलत है. आधी अधूरी सीख देना सही नहीं. कुछ यूजर्स ने सना की आईब्रो पर भी कमेंट किया.

Share this article