बिग बॉस 13 में यह हफ्ता काफी इमोशनल रहा है. घर के अंदर इस हफ्ते फैमिली वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है. आज प्रसारित किए जानेवाले एपिसोड में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता और पारस छाबड़ा की मां रूबी घर के अंदर आएंगी. लेकिन जो घरवाले सबसे ज़्यादा ध्यान आकर्षित करेंगे, वे हैं रश्मि देसाई का भतीजा और भतीजी. ये दोनों रश्मि से मिलने घर के अंदर आएंगे, जिन्हें देखने के बाद रश्मि खुशी से रोने लगेंगी. ये बच्चे रश्मि को सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती करने के लिए कहेंगे. इतना ही नहीं, वे सिद्धार्थ शुक्ला से मिलकर उनके गले भी लगेंगे और सिद्धार्थ को रश्मि से गले मिलकर दोस्ती करने के लिए कहेंगे. सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि की पुरानी जान-पहचान है, इसलिए बच्चे भी सिद्धार्थ शुक्ला को अच्छी तरह जानते हैं. सिद्धार्थ और रश्मि दोस्ती के दिनों में एक-दूसरे के घर आया-जाया करते थे. शो में आते ही बच्चे रश्मि से यही सवाल करते हैं कि आपने सिद्धार्थ भाई से दोस्ती क्यों तोड़ दिया और फिर बच्चे दोस्ती भी कराते हैं. बच्चों की क्यूटनेस देखकर सिद्धार्थ व रश्मि भी दुश्मनी भूलकर गले लग जाते हैं. इतना ही नहीं, जब सबके घरवालों को आता देखकर रश्मि इमोशनल हो जाती हैं तो सिद्धार्थ उनका आंसू पोछतें हैं और उन्हें पानी भी मिलाते हैं. आप भी देखिए सिड व रश्मि की दोस्ती का यह प्यारा वीडियो…

https://www.instagram.com/p/B7ZDbRWhc1K/

गौरतलब है कि जब सिद्धार्थ की मां रीता घर के अंदर आती हैं तो सिड रश्मि से उन्हें मिलाते हुए कहते हैं कि ये मेरा बहुत ख्याल रखती हैं, जिसपर रश्मि कहती हैं कि हम दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं. वहीं सिड अपनी स्पेशल फ्रेंड शहनाज गिल को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहते हैं कि ये मुझे बहुत इंटरटेन करती हैं, जिसपर सिड की मां कहती हैं कि ये पूरे इंडिया को इंटरटेन कर रही हैं. कंटेस्टेंट्स के घरवालों के आने से सदस्यों के इंक्वेशन्स में कितने बदलाव आते हैं, यह आना वाला वीक ही बताएगा. इस बारे में आपकी क्या है? क्या रश्मि और सिड की दोस्ती बनी रहेगी या वे फिर एक-दूसरे के सामने खड़े हो जाएंगे. अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं.
