Close

वायरल इन्फेक्शन की वजह से अपने जुड़वां बच्चों से दूर हुई संभावना सेठ, चाहकर भी अपने बच्चों को गोद में नहीं ले पा रही है एक्ट्रेस (Sambhavna Seth Distanced From Twins Suffering Viral Infection)

सरोगेसी के जरिए ट्विंस बच्चों (Twins Babies) के पैरेंट्स बनने के बाद यूट्यूबर और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है. लेकिन इन दिनों संभावना सेठ अपने बच्चों से अलग रहकर जीने के लिए मजबूर है. चाहकर भी एक्ट्रेस अपने बच्चों से मिल नहीं पा रही है, उन्हें प्यार नहीं कर पा रही है.

यूट्यूबर संभावना सेठ अपने ब्लॉग में अक्सर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट्स देती रहती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया है.

एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया है कि वे बीमार हैं, उन्हें कोल्ड कफ हो गया है. उनका कोल्ड कफ कहीं दोनों बच्चों को भी नहीं फैल जाए, इसलिए वे बच्चों से दूर रहती हैं.

एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग में ये भी बताया कि कोल्ड के साथ उनके गले में बहुत पेन हैं. जब तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो, उनके हसबैंड उन्हें डाक्टर के पास लेकर गई और उन्हें दवा दिलाई. धीरे-धीरे वे ठीक हो रहीं हैं.

लेकिन इस तकलीफ से ज्यादा और इस बात का अफसोस है कि वे अपने दोनों बच्चों से दूरी बनाकर रहती हैं, इस डर से कि कहीं उन्हें भी इन्फेक्शन न फैल जाए. संभावना न तो अपने बच्चों को गोद में ले पा रही रहीं और न ही उन्हें प्यार कर प रही हैं.

Share this article