सालों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के बाद सैफ अली खान (Saif Ali khan) ने फाइनली सोशल मीडिया पर धांसू एंट्री (Saif Ali khan Instagram Debut) मार दी है. सैफ ने अपना ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट क्रिएट कर लिया है और इंस्टाग्राम पर आते ही सबसे पहले उन्होंने वाइफ करीना कपूर (Kareena Kapoor) को फॉलो किया है.

अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखनेवाले सैफ अली खान को हमेशा से ही सोशल मीडिया से परहेज था. उन्हें फोटोज क्लिक करवाना और उन्हें पोस्ट करना भी पसंद नहीं था. इस वजह से उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर ही रखा था. हालांकि वाइफ करीना कपूर की फीड पर उनकी झलक अक्सर दिख जाती थी, लेकिन उनका कोई ऑफिसियल पब्लिक सोशल मीडिया एकाउंट नहीं था. ऐसे में उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करते थे.

लेकिन अब फैंस को सैफ अली खान से जुडी अपडेटस जानने के लिए करीना कपूर के इंस्टाग्राम को स्क्रोल नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सैफ से फाइनली सोशल मीडिया पर धांसू एंट्री मार दी है. इस न्यूज़ से फैंस एक्साइटेड हैं, क्योंकि फैंस अब सैफ के पर्सनल मोमेंट्स, उनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट्स और फ़िल्म सेट से बिहाइंड द सीन्स की झलक देख सकेंगे.

सैफ ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल से पटौदी पैलेस की मशहूर और भव्य ‘पटौदी लाइब्रेरी’ (Pataudi Library) की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में नवाब सैफ का रॉयल अंदाज नजर आ रहा है. उनकी ये पहली पोस्ट (Saif Ali khan’s first social media post) अब तेज़ी से वायरल हो रही है.

बता दें कि सोशल मीडिया प्रेजेंस पर बात करते हुए सैफ अली खान ने इससे पहले कहा था कि भले ही उनका पब्लिक एकाउंट नहीं है, लेकिन उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम एकाउंट है और वो कभी कभार पेजेज ब्राउज कर लेते हैं, लेकिन वो इसे एन्जॉय नहीं करते. उनका कहना था कि सोशल मीडिया से दूर रहने पर उन पर रेगुलर पोस्ट करने का प्रेशर भी नहीं रहता, जिससे वो शांति और सुकून महसूस करते हैं.

