Close

टॉप लाइटिंग आयडियाज़ ( Top Lighting ideas)

bulb-living-room-lamps-ideas-with-black-sofa-and-long-cabinet-is-added-glass-cantilever

बहुत ज़्यादा ख़र्च और मेहनत के बिना होम डेकोर को न्यू लुक देना चाहती हैं, तो उसे दीजिए स्पेशल लाइटिंग टच. किस-किस तरह की लाइट्स से रोशन कर सकती हैं आप अपना आशियाना? आइए, जानते हैं.

ceiling-and-wooden-wall-design-for-living-room
Led Lighting

एलईडी लाइट

घर का इंस्टेंट मेकओवर करने के लिए एलईडी लाइटिंग बेहतरीन विकल्प है. फ्लैक्सिबल एलईडी स्ट्रिप लाइट बिना ज़्यादा जगह घेरे आपके ड्रीम होम को अट्रैक्टिव लुक देती है. एलईडी लाइट से घर को स्पेशल इफेक्ट मिलता है. एलईडी लाइट से कुछ इस तरह करें घर का मेकओवर.

Strip Series 16
Cove Lighting

कोव लाइटिंग

बिना ज़्यादा मेहनत किए मेहमानों के मुंह से वाउ सुनना चाहती हैं, तो कोव लाइटिंग बेस्ट ऑप्शन है. घर की ख़ूबसूरत सीलिंग को हाईलाइट करने के लिए आप कोव लाइटिंग का यूज़ कर सकती हैं. कोव लाइटिंग में सीलिंग की तरफ़ फोकस करती हुई रोशनी से दीवार पर उभरा शैडो बेहद आकर्षक लगता है.

TV Back Lighting
TV Back Lighting

टीवी बैक लाइटिंग

लिविंग रूम में एलईडी के पीछे फ्लैक्सिबल एलईडी स्ट्रिप लाइट आजकल ट्रेंड में है. झट से कमरे का लुक बदलने और मेहमानों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये एक बेहतर और आसान आइडिया है. इसके इस्तेमाल से कुछ समय बाद टीवी देखते हुए ऐसा महसूस होगा जैसे आप टीवी की बजाय दीवार पर वीडियो देख रही हैं. ये अनुभव बहुत खास होता है. इससे घर का लुक तो बदलता ही है, साथ ही टीवी देखते व़क्त आंखों पर ज़्यादा प्रेशर भी नहीं पड़ता.

Outdoor Patio Lighting
Outdoor Patio Lighting

आउटडोर पैटियो लाइटिंग

एलईडी लाइटिंग का ये भी एक अच्छा विकल्प है. किसी स्पेशल ओकेजन पर यदि आप भी पार्टी देने की तैयारी कर रही हैं, तो घर के अंदर पार्टी देने की बजाय बाहर लॉन में पार्टी का अरेंजमेंट करें और इसके लिए आउटडोर पैटियो लाइटिंग बेस्ट होगी. ये सेंसेशनल फ्लोटिंग इफेक्ट के साथ आपकी पार्टी को और भी मज़ेदार बना देगी. लॉन में सोफे के नीचे आउटडोर पैटियो लाइटिंग करने से मेहमानों को ऐसा महसूस होगा जैसे वो तैरते हुए सोफे पर बैठे हैं. ये ख़ास अनुभव निश्‍चय ही आपकी पार्टी को यादगार बना देगा.

Lantern Lighting
Lantern Lighting

लालटेन

आकर्षक आउटडोर के बिना होम डेकोरेशन कंप्लीट नहीं होता. ऐसे में अंदर की सजावट के बाद घर के सामने लॉन में छोटी झाड़ियों पर दो-चार छोटी-छोटी लाइट लगाकर आप बच नहीं सकतीं, कंप्लीट मेकओवर के लिए लॉन को लालटेन से डेकोरेट करें. कलरफुल लालटेन आपके आशियाने की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे. लालटेन के साथ ही आप इन चीज़ों से भी अपने लॉन की ख़ूबसूरती बढ़ा सकती हैं.

  • अलग-अलग रंग के छोटे-छोटे कंदील या फिर स़िर्फ गोल्ड कलर के कंदील से भी आप गार्डन/लॉन की सुंदरता बढ़ा सकती हैं.
  • लॉन को क्रीम कलर के परदों से चारों ओर से घेरकर उसमें छोटे-छोटे लैम्प से भी सजावट कर सकती हैं.
Projector Lighting
Projector Lighting

प्रोजेक्टर

क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड पर प्रोजेक्टर के द्वारा पढ़ाया गया लेसन तो आपको याद ही होगा. आजकल होम डेकोर में भी इसका ट्रेंड है. किस तरह से आप प्रोजेक्टर से अपने आशियाने को कलरफुल बना सकती हैं? आइए, जानते हैं.

  • घर के मेन एरिया/हॉल की एक दीवार पर आप पैटर्न प्रोजेक्शन के माध्यम से घर की ख़ूबसूरती बढ़ा सकती हैं.
  • लिविंग एरिया में क्रीम कलर के परदों पर कलरफुल प्रोजेक्शन से भी आप घर का लुक बदल सकती हैं.
  •  घर की बाहरी दीवारों पर भी तरह-तरह के पैटर्न वाले प्रोजेक्शन से घर का लुक बदला जा सकता है. इसके लिए आपको प्रोजेक्टर को घर के बाहर रखकर बाहरी दीवारों पर फोकस करना होगा.
Floating Lighting
Floating Lighting

फ्लोटिंग लाइट

कुछ क्रिएटिव करना चाहती हैं, तो फ्लोटिंग लाइट से घर सजा सकती हैं.

  •  लिविंग रूम के बीच में छोटा-सा आर्टिफिशियल पॉन्ड बनाकर उसमें अलग-अलग फूलों की डिज़ाइन वाले फ्लोटिंग लाइट डालें.
  •  घर के मुख्य दरवाज़े के दोनों किनारों पर पानी से भरा कोई बर्तन रखें और उसमें फ्लोटिंग दीये डालें.
  •  फ्लोटिंग लालटेन और कंदील से भी आप अपने घर को अलग अंदाज़ में सजा सकती हैं.
  •  फ्लोटिंग कैंडल से अपने आशियाने को आकर्षक बना सकती हैं.

स्मार्ट टिप्स

  • इलेक्ट्रिक दीये से भी आप अपने घर को मिनटों में नया लुक दे सकती हैं.
  • एक ही तरह के दीये लगाने की बजाय कलरफुल दीये का चुनाव करें.
  • किसी ख़ास मौ़के पर गोल्ड और व्हाइट के मिश्रण वाली लाइट के बिना सजावट पूरी नहीं होती. क्लासिक लुक के लिए अपने लिविंग एरिया को गोल्ड एंड व्हाइट लाइट का टच दें.
  • पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक के लिए आप हल्के लाल रंग वाली लाइट का भी चुनाव कर सकती हैं.

Share this article