Close

‘रॉक ऑन 2’ का रॉकिंग ट्रेलर (‘Rock On 2’ official trailer out)

साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म रॉक ऑन की सिक्वल रॉक ऑन 2 का रॉकिंग ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फरहान अख़्तर ने फिल्म का ट्रेलर अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है,
”ट्रेलर शेयर करके ख़ुश हूं, बताएं कि आप ट्रेलर के बारे में क्या सोच रहे हैं.” 

फिल्म में रॉक ऑन के सारे ऐक्टर्स फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई हैं, बस श्रद्धा कपूर की नई एंट्री है फिल्म में. श्रद्धा एक बार फिर सिंगर के रोल में होंगी. रॉक ऑन 2 की ज़्यादातर शूटिंग शिलॉग में हुई है. फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ होगी. आप भी देखें वीडियो.

https://youtu.be/0IlxnwQyUIQ

Share this article