खान वार तो कब की ख़त्म हो चुकी है, अब दोस्ती-यारी जा पहुंची है फिल्मों तक. कभी एक-दूसरे के दुश्मन रहे शाहरुख और सलमान इतने अच्छे दोस्त बन गए हैं कि पर्दे पर दोबारा साथ आने को भी तैयार हैं. दोनों के ही फैन्स इन दोनों को साथ फिल्म में देखने के लिए कब से बेकरार थे. फैन्स की ये तमन्ना फिलहाल पूरी होती नज़र आ रही है. सुनने में आया है कि कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान एक कैमियो कर सकते हैं. अगर शाहरुख इस रोल के लिए हामी भरते हैं, तो नौ साल बाद शाहरुख और सलमान स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे. इससे पहले दोनों ओम शांति ओम फिल्म के टाइटल सॉन्ग में साथ नज़र आए थे, जबकि छोटे पर्दे पर बिग बॉस 9 में दोनों ने साथ में शो होस्ट किया था.
सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान (Shahrukh Khan to do a cameo in Salman Khans ‘Tubelight’)
Link Copied
