
दोस्तों के दोस्त सलमान खान कर रहे हैं अपने प्यारे दोस्त शाहरुख खान की फिल्म का प्रमोशन, वो भी शर्ट उतारकर. जी हां, सलमान ने शाहरुख खान की फिल्म डियर ज़िंदगी को प्रमोट करने के लिए अपनी शर्ट उतारकर टि्वटर पर अपनी एक पिक्चर शेयर की और लिखा, ”एंटी ओबेसिटी डे पर डियर ज़िंदगी एंजॉय करें.”
Enjoy #DearZindagi @aliaa08 @iamsrk on anti obesity day. #Indiafightsobesity @DrMuffi I am in! Are you? B wise 2 B healthy and wealthy pic.twitter.com/n1QXEvuVTT
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 26, 2016
सलमान के इस ट्वीट के जवाब में आलिया ने लिखा, ”बहुत अच्छे लग रहे हैं. इस बारे में लिखने के लिए धन्यवाद.”
Looking too good 🙂 thank you for the mention 😀 https://t.co/Bhw6WHY3as
— Alia Bhatt (@aliaa08) November 26, 2016
फिलहाल डियर ज़िंदगी की तारीफ़ हर कोई कर रहा है, शायद यही वजह है कि ये शाहरुख की 8वीं हाएस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन फिल्म बन गई है. डियर ज़िंदगी ने वीकेंड पर 32.5 करोड़ की कमाई की है.
