सोचिए कैसा होगा नज़ारा, जब रईस मिलेगा सुल्तान से. जी हां, बड़े ही फनी अंदाज़ में सलमान खान और शाहरुख खान ने बताया है कि वो दोनों मिलने वाले हैं. दरअसल, शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस के घर जाएंगे. इन दोनों की इस मुलाकात का प्रोमो भी रिलीज़ हो चुका है. सलमान और शाहरुख दोनों ने ही इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
प्रोमों में सलमान रईस के लुक में नज़र आ रहे हैं और शाहरुख की ही तरह पठानी पहनकर फिल्म का डायलॉग बोलने की कोशिश कर रहे हैं, फिर इसी बीच एंट्री होती है शाहरुख की. प्रोमो में सलमान सुल्तान की तरह हरियाणवी में कहते हैं, ”सुल्तान को आती है दोस्ती निभानी” इस पर शाहरुख कहते हैं, ”हमारी दोस्ती तो जग ज़ाहिर है.” वाक़ई इनकी दोस्ती के किस्से हर कोई जानता है. तभी तो इनके मिलने की बात भी ख़बर बन जाती है. आप भी देखें ये मज़ेदार वीडियो.
https://www.instagram.com/p/BPAhgxkDGGo/?taken-by=beingsalmankhan&hl=hi
– प्रियंका सिंह
