दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज का प्रीमियर मुंबई में हुआ. आज भारत में ये फिल्म रिलीज़ हो गई है. बात करें अगर कल हुए प्रीमियर कि तो दीपिका और हॉलीवुड स्टार विन डीज़ल की ये फिल्म देखने रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, इरफान खान जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे. गोल्डन गाउन में दीपिका बेहद ही हॉट लग रही थीं. विन डीज़ल भारत में अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने आए हैं. प्रीमियर पर ट्रिपल एक्स के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने दिखाया देसी अंदाज़. अपनी गोल्डन ड्रेस पर उन्होंने बांधी लुंगी और किया लुंगी डांस. विन डीज़ल भी इसमें पीछे नहीं रहे, विन ने भी लुंगी बांधी और डांस में दिया दीपिका का साथ. इस प्रीमियर पर दीपिका के आउटफिट की ख़ूब तारीफ़ हो रही है. देखें प्रीमियर के ये पिक्चर्स.






