
8 नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से हर दिन इस मामले में कुछ न कुछ नया होता रहता है. अब आम जनता को राहत देते हुए आरबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ाकर 10,000 कर दी है. बता दें कि अब तक एक दिन में 4500 रुपए ही निकलते थे, लेकिन अब आप 10,000 निकाल सकते हैं.
वीकली विदड्रॉअल लिमिट भी बढ़ी
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के नोटिफिकेशन के अनुसार अब से आप अपने करंट अकाउंट से हफ़्ते में एक लाख रुपए निकाल सकते हैं, पहले ये लिमिट 50,000 तक ही थी. वहीं सेविंग अकाउंट वालों के लिए 24,000 की पुरानी लिमिट बनी रहेगी.

कितनी बार बढ़ाई गई कैश निकालने की सीमा?
* नोटबंदी के बाद सबसे पहले एटीएम से कैश निकालने की लिमिट एक दिन में 2000 रुपए थी.
* बाद में इसे 2500 रुपए किया गया.
* नोटबंदी के 50 दिन बाद यह सीमा 4500 रुपए की गई.
* अब एटीएम से एक व्यक्ति एक कार्ड से एक दिन में 10 हजार रुपए निकाल सकता है.
