Close

हर रोल में फिट हैं अनुपम खेर हुए 62 के! मां के साथ मनाया जन्मदिन, देखें वीडियो (Happy Birthday Anupam Kher)

अनुपम खेर

बॉलीवुड के टैलेंट कलाकार अनुपम खेर 62 साल के हो गए हैं. अनुपम ने यूं तो एक दिन पहले ही नाम शबाना के सेट पर अपना जन्मदिन फिल्म की टीम के साथ मना लिया है, इसके अलावा उन्होंने अपनी मम्मी के साथ भी एक स्पेशल केक काटा, जहां उनकी मम्मी के अलावा उनके फ्रेंड्स भी मौजूद थे. देखें ये वीडियोज़.

https://www.instagram.com/p/BRT08WDDf6b/?taken-by=anupampkher

https://www.instagram.com/p/BRSSV_DBVS2/?taken-by=akshaykumar

स्पेशल बच्चों के साथ भी उन्होंने ये ख़ास दिन मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है.

https://www.instagram.com/p/BRVQ70YDHKN/?taken-by=anupampkher

साल 1971 में फिल्‍म टाइगर सिक्सटीन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम को पहचान मिली फिल्म सारांश से. इस फिल्‍म में उन्‍होंने रिटायर्ड पिता का किरदार निभाया था, जिसने अपना जवान बेटा खो दिया होता है. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्ट ऐक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. उन्होंने अपने करियर में नेगेटिव, कॉमिक हर तरह के रोल निभाए हैं और हर किरदार में उन्हें दर्शकों का प्यार मिला.

मेरी सहेली (Meri Saheli) की ओर से अनुपम खेर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.

Share this article