कपिल शर्मा के शो की धमाकेदार ओपनिंग होगी शाहरुख़ ख़ान के साथ. द कपिल शर्मा शो 23 अप्रैल से ऑनएयर हो रहा है और कपिल के पहले ही शो में किंग ख़ान लगाएंगे चार चांद अपनी फिल्म फैन का प्रमोशन करके. हाल ही में रिलीज़ हुआ है कपिल के शो का नया प्रोमो, जिसमें कपिल सवाल पूछ रहे हैं शाहरुख़ से कि क्या उन्होंने कपिल के नए शो का ट्रेलर देखा? तो वहीं शाहरुख़ भी अपनी फिल्म फैन का प्रोमो कपिल को दिखा रहे हैं. शाहरुख़ के साथ कपिल पहले भी शो कर चुके हैं और दोनों एक-दूसरे को काफ़ी अच्छी तरह से जानते भी हैं, इनकी ये बॉन्डिंग इस प्रोमो में भी नज़र आ रही है.
https://youtu.be/1WGxgOFK8x4
Link Copied
