Close

2025- वो सबसे बड़ा पल जब मैं पापा बना, हाल ही पिता बने विक्की कौशल ने बताई दिल की बात, बोले- ये एक मैजिकल फिलिंग है (New dad Vicky Kaushal says embracing fatherhood is his biggest moment of 2025, ‘It’s a magical feeling’)

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal and Katrina Kaif) इसी साल नवंबर में बेबी बॉय का वेलकम (Welcomed a Baby Boy) किया है. हाल ही में पापा बनने के बाद विक्की कौशल ने पहली बार मीडिया से बात की और अपने दिल की बात कही.

Vicky Kaushal

इस साल बॉलीवुड के कई कपल ने अपने लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की है. जी हां, इस साल यानी 2025 में अनेक सेलेब्स के घर पर बेबी गर्ल और बेबी बॉय का वेलकम हुआ. इन्हीं में से एक है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल. कैटरीना और विक्की पहली बार बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं.

Vicky Kaushal

हाल ही में जीक्यू इंडिया (GQ india) के साथ बातचीत करते हुए छावा एक्टर ने अपने पिता बनने के खुशी का खुलासा किया. पापा बनने की खुशी एक्टर के फेस पर साफ झलक रही थीं.

Vicky Kaushal

बातचीत के दौरान जब विक्की कौशल से पूछा गया कि पापा बनने के बाद कैसा लग रहा है. तो एक्टर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा- साल 2025 का बिगेस्ट मोमेंट है पापा बनना. ये बहुत ही मैजिकल फिलिंग है. मुझे हमेशा लगता था कि जब ये समय आएगा तो मैं बहुत इमोशनल और खुश दोनों हो जाऊंगा. लेकिन ये तो मेरी लाइफ का सबसे सुकून देने वाला पल है.

Vicky Kaushal

एक अवॉर्ड इवेंट में जब विक्की कौशल पहुंचे तो मीडिया के लोगों ने एक्टर को पापा बनने की ढेर सारी बधाईयां दीं. विक्की ने भी अपने दोनों हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया.

Vicky Kaushal

बाद में एक पेपराजी ने बेबी बॉय का नाम पूछा, तो विक्की ने कहा- बताता हूं. विक्की की इस बात से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि लगता है कपल जल्द ही अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट करने वाला है.

Share this article