Close

अक्षय खन्ना को भूल जाएं, उनके पिता विनोद खन्ना थे असली ‘धुरंधर’, कई साल पहले ही कर चुके थे ये वायरल हुआ हुक स्टेप (Forget Akshaye Khanna Vinod Khanna Was Real Dhurandhar, He Gave Us This Viral Hook Step Years Ago)

रणबीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर' (Film Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर की धूम चारों तरफ मची हुई है. यहां ताकि सोशल मीडिया पर भी इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. लेकिन फिल्म की लाइम लाइट चुरा ली है फिल्म में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना ने.

Akshaye Khanna

वैसे तो फिल्म धुरंधर में सभी स्टार्स की एक्टिंग की जमकर प्रशंसा हो रही लेकिन अक्षय खन्ना की शानदार एक्टिंग की बात ही अलग है. फिल्म देखने के बाद हर कोई उनका फैन लग रहा है. खास तौर से फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री और उनके डांस ने तो फैंस का दिल हो जीत लिया है.

Akshaye Khanna

फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डेकैत नाम का कैरेक्टर निभाया है. रहमान बलूचिस्तान पहुंचकर डांस करता हुआ नजर आता है. उनका ये डांस जमकर वायरल हो रहा है. क्या आपको पता है कि वायरल हुए इस हुक स्टेप को करने का आइडिया अक्षय खन्ना को कहां से था.

Akshaye Khanna

इस पुराने वीडियो में अक्षय खन्ना के पिता और सुपरस्टार विनोद खन्ना बिल्कुल यही डांस स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Akshaye Khanna

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्कुल बेटे अक्षय की तरह विनोद खन्ना भी इसी तरह से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी यही स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं.

Akshaye Khanna

बता दें कि फिल्म धुरंधर में अक्षय द्वारा दी किए जाने वाला वायरल हुक स्टेप उनके पिता विनोद खन्ना से प्रेरित है. साल 1989 में लाहौर में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान विनोद खन्ना और जावेद मियांदाद, इमरान खान को डांस फ्लोर पर अपने साथ डांस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. विनोद खन्ना अपने साथ वहां मौजूद लोगों को भी यही डांस करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Akshaye Khanna

अक्षय खन्ना के हुक डांस स्टेप के वायरल होने बाद उनके पिता विनोद खन्ना का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विनोद खन्ना के इस वीडियो को देखने के बाद ये क्लियर हो गया है कि अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप उनके पिता विनोद खन्ना से प्रेरित है.

Akshaye Khanna

Share this article