Close

देखें आलिया भट्ट के नए घर में क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, बहन शाहीन, सास नीतू कपूर से लेकर फ्रेंड्स के साथ पोज देने तक (Inside Alia Bhatt’s Christmas bash at new house: From posing with Shaheen, Neetu Kapoor to mirror selfies with friends)

बॉलीवुड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने नए घर में सास नीतू कपूर ( Neetu Kapoor), अपनी मां और बहन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट (Christmas Celebrate) किया. एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पार्टी में मस्ती करती नजर आ रही हैं.

Alia Bhatt’s Christmas bash

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में क्रिसमस का एक्साइटमेंट दिखाई देने लगा है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने क्रिसमस के अवसर पर अपने 250 करोड़ रुपए के नए घर पर एक गेट-टुगेदर किया. अब इस गेट-टुगेदर की तस्वीरें सामने आई हैं. एक्ट्रेस की क्रिसमस पार्टी में आलिया की बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और गिने चुने क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए.

Alia Bhatt’s Christmas bash

शेयर की तस्वीरों में ब्लैक कलर की नेट डिटेल वाली ड्रेस पहने हुए बेहद सिंपल और क्लासी लग रही हैं. फोटोज में एक्ट्रेस अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए बहुत खुश लग रही हैं.

Alia Bhatt’s Christmas bash

आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस में एलीगेंट लग रही हैं. जबकि शाहीन भट्ट पिंक कलर की सैटिन ड्रेस में नजर आ रही हैं.

Alia Bhatt’s Christmas bash

वायरल हुई तस्वीरों के बैकग्राउंड में क्रिसमस का डेकोरेशन दिखाई दे रहा है. एक कॉर्नर में क्रिसमस ट्री लाइट्स और ऑर्नमेंट्स से डेकोररेट किया हुआ है. वुडन स्टेयर पर ग्रीन कलर की झालरें लगी हुई हैं. पास में मेहमानों को देने के लिए रखे गिफ्ट पैक भी रखे हैं. मंदमंद हल्की लाइट माहौल को और भी खुशनुमा बना रही है.

Alia Bhatt’s Christmas bash

एक तस्वीर में आलिया, उनकी मम्मी और बहन शाहीन साथ में मुस्कराती हुई दिख रही है. दूसरी तस्वीर में उनके फ्रेंड्स दिख रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें, तो बता दें कि साल 2025 में आलिया भट्ट की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. भविष्य में आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों में ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ हैं.

Share this article