Close

बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद से सोशल मीडिया को छोड़ना चाहती हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस बोलीं- नहीं रखना चाहती हैं इसे (Why Does Alia Bhatt Want To Quit Social Media After Daughter Raha’s Birth, Actress Says Dont Want To Keep Up)

हाल में दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस बात का खुलासा किया कि बेटी राहा (Daughter Raha)के जन्म के बाद से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करना (Quit Instagram Account After Raha's Birth) चाहती हैं, लेकिन कर सकती हैं. अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका फैंस के साथ कनेक्शन टूट जाएगा.

लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अपनी शानदार एक्टिंग, स्टाइल और फैशन सेंस से लोगों के दिल जीतने वाली आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 86 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एस्क्वायर इंडिया के साथ बात करते एक्ट्रेस ने इस बार का खुलासा किया कि उनका मन सोशल मीडिया अकाउंट का डिलीट करने का करता है. लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकती है.

सोशल मीडिया के बारे में अपने मन की बात बताते हुए आलिया ने कहा- कई बार मैं सुबह उठकर सोचती हूं कि सोशल मीडिया को अपने फोन से डिलीट कर दूं और सिर्फ एक्टिंग करूं. बार-बार मैं गॉसिपिंग का हिस्सा नहीं बनना चाहती. लेकिन मुझे लगता है कि सोशल मीडिया को डिलीट करने से मेरा उन लोगों से कॉन्टैक्ट टूट जाएगा, जिन लोगों ने शुरू से मेरा साथ दिया है और मैं ऐसा नहीं चाहती.

बातचीत के दौरान आलिया ने मां बनने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह बदल गई है. अब उनकी दुनिया बस राहा तक ही सीमित हो. आलिया ने कहा- जब पर्सनल लाइफ की बात आती है, तो अब वो इतनी पर्सनल हो गई है कि दुनिया के सामने उसे शेयर करना मुश्किल लगता है.

मेरे फोन की फोटो गैलरी मेरी बेटी राहा की तस्वीरों से भरी हुई है. मुझे अपनी तस्वीरें लेने के लिए अलग से मेहनत करनी पड़ती है. आलिया के मुताबिक- इतना हो नहीं, मां बनने के बाद न सिर्फ शरीर बदलता है, बल्कि सोच, प्राथमिकताएं और दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल जाता है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी.

Share this article