आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं... 'धुरंधर' (Dhurandhar) की धुआंधार सक्सेस के बाद 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) अनाउंस करके मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. लोगों को इसके सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार है. इस बीच 'धुरंधर 2' का मचअवेटेड टीजर (Dhurandhar 2 teaser) रिलीज हो गया है, जिसने आते ही भौकाल मचा दिया है. खासकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के पावर पैक्ड एक्शन ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

पिछले साल दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कामयाबी मिली है. फ़िल्म वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी हैं. 30 जनवरी को फ़िल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, यहां भी फ़िल्म को जबरदस्त प्यार मिल रहा है. यहां तक कि पाकिस्तान में भी ये फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस बीच मेकर्स ने सेकंड पार्ट का 'टीजर' रिलीज़ कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दोपहर 12 बजे के आसपास जैसे ही धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ हुआ, पूरे इंटरनेट पर बस इसी की चर्चा हो रही है. इसमें भरपूर एक्शन का डोज देखकर फैंस खुश हो गए हैं और बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं.

'धुरंधर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां धुरंधर खत्म हुई थी. अजय सान्याल (आर माधवन) ने क्यों औ... अजय सान्याल यानी आर माधवन ने क्यों और कैसे उसे हमजा बनाकर पाकिस्तान में बड़े मिशन के लिए भेजा? कौन है जसकीरत सिंह रंगी? फिल्म के सेकंड पार्ट में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे. साथ ही टीजर में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है, यानी इसमें हमजा की असली पहचान का पता चलेगा.

टीज़र के कैप्शन में लिखा है, 'ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी, मारेगा भी.'

टीजर से ऐन पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में रणवीर काफी डेडली नजर आ रहे हैं. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले 19 मार्च, 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
