गोविंदा के भांजे और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर विनय आनंद (Govinda' Bhanja And Bhojpuri Actor Vinay Anand) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब सलमान खान और उनके मामा गोविंदा (Salman Khan And Uncle Govinda) के रिश्ते में खटास आ गई थी. विनय ने बताया कि जब वे सलमान खान से मिले थे तो उन्होंने गोविंदा के खिलाफ क्या कहा था और क्यों कहा था?
गोविंदा के भांजे और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर विनय आनंद से जानें गोविंदा और उनसे जुड़ी अनकही बातें मेरी सहेली के पॉडकास्ट में. पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

'दिल ने फिर याद किया' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में नजर आए विनय आनंद भोजपुरी फिल्मों में भी छाए हुए हैं. बता दें कि विनय आनंद अपने मामा गोविंदा से बहुत प्यार करते हैं, उनके बेहद करीब हैं. इस वजह से विनय का सलमान खान के साथ भी अच्छा बॉन्डिंग है. एक्टर ने बताया कि सलमान ने एक बार उनसे गोविंदा के बारे में ये बात कही थी.

सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में विनय आनंद से गोविंदा और सलमान के रिश्ते के बारे में सवाल पूछा कि कुछ लोग कहते हैं कि 'पार्टनर' फिल्म के दौरान सलमान ने गोविंदा को रोल दिया था, लेकिन वे सीन्स काट दिए जहां पर उन्हें ये लगा कि गोविंदा उन पर भारी पड़ने वाले हैं.

इस सवाल का जवाब देते हुए विनय ने कहा - सलमान और गोविंदा अच्छे दोस्त हैं. मुझे नहीं लगता कि सलमान खान को गोविंदा का रोल कटवाने की जरूरत है. जब पार्टनर बन रही तो उस वक्त सलमान भाई बहुत बड़े सुपरस्टार थे. नंबर वन स्टार थे. यदि सलमान भाई में गोविंदा के लिए इनसिक्योरिटी होती, तो शायद वे लोग 'पार्टनर' बनते ही नहीं.

विनय आनंद ने ये भी कहा - आप सलमान के पुराने इंटरव्यूज देख लो। वे खुद कहते हैं कि हिंदुस्तान में दो ही बड़े स्टार्स हैं, उनमें से एक गोविंदा हैं. इससे बड़ी बात और क्या होगी. जब मैं सलमान भाई से मिला था, तो वे मामा के खिलाफ यही कहते थे कि यार गोविंदा सोचता बहुत है, कुछ भी काम करने के लिए.

इतना ही नहीं सलमान ने कुछ एक फिल्में भेजी थीं, जो मामा ने नहीं कीं. उनके अपने कारण थे. सलमान भाई मामा से बहुत प्यार करते हैं. मामा से उन्हें बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशंस थीं. मामा ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है.
