बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) प्रोफेशनल जितनी भी टैलेंटेड और सक्सेस क्यों न हो , लेकिन पर्सनल लाइफ वे अपने बच्चों के साथ टिपिकल इंडियन मॉम्स (Typical Indian Moms) के जैसा व्यवहार करती हैं. जी हां. इस बात का अंदाजा नेटिजेंस एक्ट्रेस के वायरल हुए वीडियो को देखकर लगा सकते हैं.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले दिनों अपने हसबैंड सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ ISPL मैच देखने के लिए गई थी. मैच देखने पहुंची एक्ट्रेस के अंक वीडियोज़ इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा है, जिसमें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस वीडियो में एक्ट्रेस के अलग अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे है. एक्ट्रेस के इन क्यूट रिएक्शंस को देखकर तो फैंस को फिल्म जब वी मेट की गीत की याद आ गई.

इस वायरल वीडियो में करीना सोफे पर बैठी हुई है. जेह कोई शरारत कर रहे हैं और करीना उन्हें गुस्से में आंखें बड़ी करके डिसिप्लिन में रहने के लिए कह रही हैं. इस वीडियो में जेह तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनके एक्सप्रेशन ने खींचे हैं.

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस की सराहना कर रहे हैं साथ ही ये भी कह रहे हैं कि करीना कपूर का ये वीडियो उनकी मम्मी से रिलेट करता है.

इस वायरल वीडियो पर देखने के बाद लोगों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- बच्चे को आंख का इशारा काफी होना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा - आंखें सब कह देती हैं: बताओ मुझे कि आप देसी मां हो न. तीसरे यूजर ने लिखा - हीरोइन हो या कोई और. मां तो मां होती है. चौथे यूजर ने लिखा- अरे ये तो मेरे मम्मी के जैसे लग रही है.
