Close

‘नीला पड़ गया था शरीर, सिर्फ 765 ग्राम था वज़न’, निक जोनस ने सुनाई बेटी मालती के जन्म के समय की दर्दनाक आपबीती, ’24 घंटे हम मालती के साथ ही हॉस्पिटल में रहते’ (‘She was just 765 grams and purple basically’ Nick Jonas Shares Emotional Details Of Daughter Malti’s Birth, Recalls Doing 12 Hour Shifts At Hospital With PeeCee)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) दोनों ही बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर ही बेटी के साथ बिताए खूबसूरत मोमेंट्स को कैप्चर करके सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. मालती प्रीमैच्योर पैदा हुई थी. उनके जन्म के समय कई तरह की कॉम्प्लीकेशन्स झेलना पड़ा था, जिसके बारे में प्रियंका पहले भी बात कर चुकी हैं. अब पापा निक जोनस ने पहली बार मालती के जन्म के समय के मुश्किल (Nick Jonas Shares Emotional Details Of Daughter Malti’s Birth) हालात के बारे में बात की है. मालती के बारे में बताते हुए वो इमोशनल भी हो गए. 

Nick Jonas and Priyanka

निक (Nick Jonas) हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया, "वो बहुत मुश्किल हालत में इस दुनिया में आई थी, जिसके बारे में मैंने कभी बात नहीं की. पहले उसका जन्म अप्रैल में होनेवाला था, लेकिन फिर हमें कॉल आई कि वो ड्यू डेट से काफी पहले आनेवाली है. जन्म के समय उनका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम) था. वो नीले रंग की थी. मालती को 6 ब्लड ट्रांसफ्यूजन लगे और कई हफ्तों तक उन्हें NICU में रखना पड़ा."

Nick Jonas Daughter Malti

मालती के बारे में बात करते करते निक इमोशनल भी हो गए. उन्होंने बताया, "वो कोविड-19 महामारी का दौर था. मेरी पत्नी और मैंने 3.5 महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की, ताकि मालती को 24 घंटे देखभाल मिल सके. मुझे अभी भी वहां की महक याद है. कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देती हैं.  हर दिन वहां रहना सुकून देने वाला भी था और डरावना भी, क्योंकि दूसरे परिवार भी वैसी ही मुश्किल से गुजर रहे थे. मालती ने वहां साढ़े महीने तक संघर्ष किया. धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ा. 6 बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद उनकी कंडीशन बेहतर हुई फिर हम उसे घर ले आए."

Nick Jonas Daughter Malti

निक ने बेटी मालती की हिम्मत की तारीफ की और बताया कि अब वो बिल्कुल हेल्दी है और फैमिली में उसके आने से खुशियां बिखर गई हैं. निक ने हॉस्पिटल को धन्यवाद भी कहा, जिन्होंने इतने मुश्किल समय में मालती का ख्याल रखा. ये सारी बातें शेयर करते हुए निक बेहद इमोशनल भी नज़र आए.

Nick Jonas Daughter Malti

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के चार साल बाद उन्होंने 2022 में बेटी मालती का वेलकम किया था. 

Nick Jonas and Priyanka's Daughter Malti

Share this article