Close

सागरिका घाटगे पति ज़हीर खान और बेटे संग पहुंचीं राम मंदिर, विशेष पूजा कर किए श्रीराम के पवित्र दर्शन, ज़हीर ने भी की प्रार्थना, तस्वीरें वायरल (Zaheer Khan and Sagarika Ghatge visits Ram Mandir, offers special prayers with son, Pics goes viral)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने 8 साल पहले दूसरे धर्म के क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) से शादी की थी. दोनों हाल ही में एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं जिसका नाम उन्होंने फतेह सिंह (Fatehsingh Khan) रखा है. दोनों बॉलीवुड के आइडियल कपल माने जाते हैं. दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और सभी हिन्दू त्योहार मनाते हैं. अब हाल ही में दोनों अपने बेटे के साथ राम मंदिर पहुंचे (Zaheer Khan and Sagarika Ghatge visits Ram Mandir) जहां दोनों ने विशेष पूजा की. मंदिर से अब उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं. दूसरे धर्म का होने के बावजूद ज़हीर जिस तरह से श्री राम की पूजा में लीन है, उसे देखकर फैंस उनसे इम्प्रेस हो रहे हैं.

सागरिका घाटगे इन दिनों अपने मायके कोल्हापुर में हैं, जहां से वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं. हाल ही में वो ज़हीर और बेटे के साथ कोहलपुर स्थित राम मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने विशेष पूजा करवाई और अपनी फैमिली के साथ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया.

इस बीच ज़हीर खान ने भी श्रीराम की पूजा करते नज़र आए. उनके बेटे फतेह सिंह भी हाथ जोड़कर खिलखिलाते दिखे. मंदिर से कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें धर्म की स्टीरियो टाइप को तोड़कर ज़हीर जिस तरह फैमिली के साथ मंदिर में दर्शन करने गए हैं, उसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

राम मंदिर से पहले कपल कोल्हापुर स्थित अंबाबाई मंदिर भी पहुंचे थे. इसके बाद हज़रत गैबी पीर दरगाह में भी हाज़िरी लगाई थी. इस दौरान की कुछ तस्वीरें सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की हैं और इसे इमोशनल मोमेंट बताया है. 

हाल ही में सागरिका और ज़हीर एक पॉडकास्ट में आए थे जहां सागरिका ने बताया था कि किस तरह दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जहीर बढ़-चढ़कर हिंदू त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. गणेश उत्सव में वो पहले गणपति का दीपक जलाते हैं. इस पर जहीर ने कहा था, "मेरे पैरेंट्स ने सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है. वही करना चाहिए, जिससे खुशी मिले. इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए कि लोग क्या कहते हैं। अगर वो किसी चीज का सम्मान करती है तो मुझे भी उसका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हम शादी में एकसाथ हैं." तब भी कपल को फैंस का खूब सारा प्यार मिला था.

Share this article