Close

बिग बॉस-19 के विनर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने किया संस्कृत के मंत्र शिवोहम का अपमान, एक्ट्रेस ने बनाए आड़े-तिरछे मुंह, भड़के यूजर्स ने किया सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल (Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Insulted A Sanskrit Mantra And Social Media Users Are Trolling Her)

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला (Big Boss-19 Winner Gaurav Khanna's Akansha Chamola)एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. ट्रोलर्स के निशाने पर आने की वजह है कि आकांक्षा असल में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां पर संस्कृत का मंत्र शिवोहम (Sanskrit Mantra Shivoam) चल रहा था, इस बीच आकांक्षा कैमरे के सामने आड़े तिरछे मुंह बनाती हुई नजर आईं.

गौरव खन्ना की वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक इवेंट में डांस परफॉर्मेंस देने के लिए शामिल हुई थीं. इस दौरान उनके साथ उनके को स्टार्स भी उनके साथ थे. इवेंट में संस्कृत मंत्र 'ओम शिवोहम' चल रहा था.

इवेंट में आए सभी लोग आराम से बैठकर इस मंत्र को सुन रहे थे लेकिन उस दौरान आकांक्षा अजीब तरीके से कैमरे के सामने आड़े-तिरछे मुंह बना रही थीं. ऐसे माहौल पर आकांक्षा का ऐसे आड़े तिरछे मुंह बनाना लोगों को अच्छा नहीं लगा. लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, तो यूजर्स ने एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना की. एक यूजर ने आकांक्षा को बुरा भला कहते हुए लिखा- हद है, जरा भी समझ नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बोला डॉक्टर, कब तक ठीक हो जाएगी. तीसरे यूजर ने कहा- रिलीजियस सेरेमनी में ऐसे कपड़े पहनकर कौन आता है, जरा तमीज नहीं.

चौथे यूजर ने भी चिढ कर लिखा है- इसके वीडियो देख देख कर दिमाग खराब हो गया है. पांचवें ने लिखा - हमेशा की तरह ओवरएक्टिंग.छठे ने लिखा कि जब कोई इसे पसन्द हो नहीं करता है, तो मीडिया इसे बार बार क्यों दिखाती है.

Share this article