Close

जब सलमान खान एक हार्ट पेशंट के लिए बने मसीहा, सर्जरी से पहले 2 घंटे बात करके बढ़ाया हौसला, घर बुलाया, साइकिल गिफ्ट की, जानें सलमान की दरियादिली का एक और किस्सा (When Salman Khan supported a heart patient fan, Helped her during her darkest medical battles, fan calls him extremely ‘rare to find’)

सलमान खान (Salman Khan) बेहतरीन एक्टर तो हैं ही, उससे भी अच्छे इंसान हैं. वो उनकी अपनी चैरिटेबल संस्था भी है 'बीइंग ह्यूमन' (Being human), जिसके जरिए वह हर जरूरतमंद की मदद करते रहते हैं. और सबसे बड़ी बात वो कभी अपनी दरियादिली की पब्लिसिटी नहीं करते. उनकी नेक कामों के न जाने कितने किस्से हैं, जो वो तो नहीं, पर जिनकी सलमान ने हेल्प की है, वो ज़रूर सुनाते हैं. 

Salman Khan

सलमान खान को करीब से जाननेवाले और उनके फैंस जानते हैं कि एक्टर का दिल कितना बड़ा है. अब तक वो न जाने कितने लोगों की हेल्प कर चुके हैं. अब सलमान की दरियादिली (Salman Khan helps her fan) का एक ऐसा किस्सा उनके फैन ने शेयर किया है, जिसे सुनकर एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं.  

Salman Khan

ये किस्सा सुनाया है कर्नाटक की रहने वाली एक महिला रीना राजू ने, जिन्होंने बताया कि सलमान खान ने कैसे उनके सबसे तकलीफ वाले समय में उनका साथ दिया. रीना सलमान खान की फैन हैं और उनके बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं. 

Salman Khan

'वॉइस ऑफ बेंगलुरु' से बातचीत में सलमान की इस फैन ने बताया, "मैं सलमान सर को दिल से प्यार करती हूं क्योंकि उन्होंने सबसे बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है. मेरा हार्ट ट्रांसप्लांट होना था. मेरी तबियत काफी खराब चल रही थी. मेरे पास सलमान खान का नम्बर था तो मैंने उन्हें मैसेज कर दिया कि मैं बात करना चाहती हूं. उन्हें तो कितने फैंस के मैसेज आते होंगे, लेकिन उन्होंने मेरे मैसेज का रिप्लाई दिया. मैंने उन्हें बताया कि मेरी हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी होनेवाली है और मैं सर्जरी से पहले एक बार उनसे बात करना चाहती हूं. आप यकीन नहीं करेंगे? उस समय वो ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे, इसके बावजूद  उन्होंने सर्जरी से पहले वाली रात को फोन किया और मुझसे दो घंटे बात की." 

Salman Khan

रीना ने बताया कि उनके दो हार्ट ट्रांसप्लांट हुए थे और ऐसे बुरे वक्त में सलमान उनके साथ खड़े रहे. यही नहीं, दो साल तक वह सलमान के संपर्क में भी नहीं रह पाईं, पर जब दो साल बाद उन्होंने एक्टर को मैसेज किया तो सलमान तुरंत पहचान गए और रीना राजू को अपनी फिल्म 'रेस 3' के सेट पर भी बुलाया था. साथ ही 'बीइंग ह्यूमन' की साइकिल भी गिफ्ट की थी. दूसरी बार वो सलमान से उनके घर पर मिलीं, "हमने पूरी रात उनके घर पर पार्टी की, गाना गाया और नाचे. वह हमें 'रेस 3' के सेट पर ले गए और हमने पूरा दिन वहीं बिताया. उन्होंने मुझे बीइंग ह्यूमन की सफेद साइकिल गिफ्ट में दी. सलमान खान में ह्यूमैनिटी कूट कूटकर भरी है. तभी तो उन्हें 'सोने के दिल वाला' कहते हैं."

Salman Khan

इससे पहले सलमान खान ने एक छोटी सी बच्ची की जान भी बचाई है. साल 2010 में सलमान खान ने एक छोटी सी बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी बोन मैरो डोनेट किया था. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं. ये किस्सा सुनील शेट्टी ने भी सुनाया था. सुनील शेट्टी ने बताया था कि सलमान शूट के बीच से ही किसी को बताए बिना अपनी बोन मैरो का टेस्ट करवाने चले गए थे, क्योंकि उन्हें एक बच्चे की जान बचानी थी. सलमान सालों से इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं. उनकी अपनी चैरिटेबल संस्था भी है 'बीइंग ह्यूमन', जिसके जरिए वह हर जरूरतमंद की मदद करते हैं.

Share this article