Close

गोदभराई की रस्म के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने हसबैंड विवेक दहिया संग शेयर किए स्वीट मोमेंट्स, जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं एक्ट्रेस (Divyanka Tripathi Reportedly Expecting Twins Shares Sweet Moment With Hubby Vivek Dahiya During Dodhbharai)

टीवी की पॉपुलर इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी (TV's Ishita aka Divyanka Tripathi) जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं. हसबैंड विवेक दहिया (Husband Vivek Dahia) के साथ एक्ट्रेस अपने पहले बेबी का वेलकम करने को तैयार हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की फैमिली ने उनकी गोद भराई की रस्म (Baby Shower Ceremony) होस्ट की. गोदभराई की रस्म में एक्ट्रेस के हसबैंड बेबी बंप पर प्यार लुटाते हुए नजर आए.

Divyanka Tripathi

कुछ दिन पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने एक पोस्ट शेयर अपनी पहले बच्चे के आने को अनाउंसमेंट की थी. लेकिन उस से पहले कपल की फैमिली ने एक्ट्रेस की गोद भराई का फंक्शन होस्ट किया.

Divyanka Tripathi

एक्ट्रेस की गोद भराई के फंक्शन के वीडियो को पैपराजी द्वारा सोशल शेयर किया गया है. इस दौरान दिव्यांका के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं. बेबी शॉवर में दिव्यांका लाइम ग्रीन सूट और सिर पर रेड कलर का दुपट्टा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं. गोद भराई के इस वीडियो में कुछ कैंडिड मोमेंट्स भी कैद हुए है.

Divyanka Tripathi

इस पलों में विवेक दिव्यांका के बेबी बंप को प्यार से सहलाते और किस करते नजर आए. इस क्यूट पल में कपल हंसते-हंसते हुए बातें कर रहा था. कपल के फेस पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी. बेबी शॉवर के फंक्शन में कपल की फैमिली भी शामिल हुई थी. सभी लोग फन और एंजॉय करते हुए दिखे.

Divyanka Tripathi

जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने पिछले महीने ही एक पोस्ट के जरिए बेबी के आने की खुशखबर को शेयर किया था.

Divyanka Tripathi

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 10 साल बाद एक नया मोड़. कुछ सफर जल्दबाजी के बारे में नहीं होते... वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं... आभार भरे दिलों के साथ - हम एक नए बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. बता दें कि दिव्यांका और विवेक जून में पैरेंट्स बनने वाले हैं.

Divyanka Tripathi

Share this article