एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अक्सर अपनी बेटी देवी ग्रोवर सिंह (Devi Grover Singh) को तस्वीरें और वीडियो सोशल मोदी पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने देवी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवीरात को सोने से पहले भगवान से प्रार्थना (Prayers) करती नजर आ रही है. देवी को ये आदत फैंस का दिल जीत रही है.

बिपाशा ने हाल ही में अपनी बेटी देवी ग्रोवर सिंह का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देवी ग्रोवर सिंह इतनी क्यूट लग रही है कि फैंस क्यूट बेबी गर्ल को देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बिपाशा अपने फैंस को ये दिखा रही है कि देवी सोने से पहले क्या जरूरी काम करती है.

वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि सोने के लिए तैयार हुई देवी नाइट सूट पहनकर अपने बेडरूम के बेड पर बैठी हुई है. देवी ने दो क्यूट सी पोनी टेल बना रखी हैं. और अपने दोनों हाथ जोड़कर देवी प्रार्थना कर रही है.

देवी अपनी प्यारी आवाज में बोलती है- हे भगवान, गाने वाले पक्षियों के लिए धन्यवाद... हे भगवान, हर चीज के लिए धन्यवाद.. देवी के छोटे-छोटे हाथ और फेस के एक्सप्रेशन फैंस के दिल जीत रहे हैं. इस कैंडिड मोमेंट को बिपाशा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. और शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'Kind Heart'.

देवी की क्यूटनेस वाले इस वीडियो को देखने के बाद फैंस मुस्कुरा रहे हैं और देवी के इस नाइट रूटीन हैबिट की प्रशंसा कर रहे हैं कि बिपाशा बसु की बेटी देवी रात को भगवान की प्रेयर किए बिना नहीं सोती है.
