Close

’90 प्रतिशत बॉलीवुड शादियां फेक हैं’ प्रतीक स्मिता पाटिल का शॉकिंग खुलासा, बताया, यहां शादियों में भी ‘रात गई बात गई’ वाला फॉर्मूला चलता है (‘90% bollywood marriages are fake’ Prateik Smita Patil’s shocking revelation, slams industry facade)

स्मिता पाटिल (Smita Patil) और राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक (Prateik Smita Patil) की परवरिश उनके नाना नानी के यहां हुई, क्योंकि उन्हें जन्म देने के बाद ही स्मिता पाटिल की डेथ हो गई थी. प्रतीक जहां आज भी मां को खोने का दर्द भूल नहीं पाए हैं, वहीं अपने पिता राज बब्बर के साथ अपने रिश्तों में उलझे हुए हैं. उन्होंने कुछ समय पहले अपने नाम से पिता का सरनेम भी हटा दिया था और बाकायदा ऐलान किया था कि वो अब से प्रतीक स्मिता पाटिल के नाम से जाने जाएंगे. इतना ही नहीं पिछले साल जब उन्होंने प्रिया बनर्जी (Priya Banerjee) से शादी रचाई तो भी राज बब्बर को इनवाइट नहीं किया. हाल ही में उन्होंने पिता के साथ अपने उलझे रिश्तों और बॉलीवुड पर बातें की. 

Prateik Smita Patil

हाल ही में प्रतीक और प्रिया एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे जहां उन्होंने बॉलीवुड शादियों (Prateik Smita Patil on bollywood marriages) पर बात की और कहा कि इंडस्ट्री में शादियां सिर्फ दिखावा हैं.  प्रिया बनर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, "90 प्रतिशत बॉलीवुड शादियां फेक हैं. मुझे पता है क्योंकि मैं अंदर का सच जानती हूं." प्रतीक ने प्रिया की बातों से सहमति दिखाई और बोले, "ये तो दिखता ही है. ट्विंकल खन्ना ने अपने शो पर फीजिकल चीटिंग पर बात की थी और कहा था- रात गई बात गई. अगर बॉलीवुड के शादीशुदा लोग ‘रात गई बात गई’ कह रहे हैं, तो हालात क्या हैं, समझ लो."

Prateik Smita Patil

हालांकि प्रिया इस तरह की बातों से सहमत नहीं दिखतीं. वो कनाडा में पली बढ़ी हैं और खुद को कनाडाई ही मानती हैं. उन्होंने कहा, "हमारा कल्चर बॉलीवुड और भारत से कहीं ज़्यादा स्ट्रॉन्ग है. जब पुराने एक्टर्स ऐसी बातें कहते हैं, तो एक कनाडाई होने के नाते, मैं उन्हें गलत मानती हूं क्योंकि आप भारतीय हैं, यह आपकी संस्कृति है, लेकिन जब आप इन लोगों को देखते हैं जो सिर्फ इमेज के लिए शादी करते हैं… तो शादी मत करो. अपना करियर बनाओ, अफेयर रखो, लोगों के साथ सम्मानपूर्वक और ईमानदारी से पेश आओ. मेरे देश में तो ऐसा ही होता है."

Prateik Smita Patil

जब उनसे गया कि पिता राज बब्बर को शादी में ना बुलाने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया, तो उन्हें कैसा महसूस हुआ. इस पर प्रिया ने कहा, हम इतने बिजी थे कि उन्होंने परवाह ही नहीं की. लेकिन प्रतीक ने अपनी फीलिंग्स शेयर की. "लोगों को सच नहीं पता. इंडस्ट्री के कुछ लोगों को सच पता है, कुछ को नहीं और आम जनता को भी नहीं, लेकिन एक दिन सबको सच पता चल जाएगा. किसी कहानी में, किसी किताब में, किसी इंटरव्यू में, या किसी फिल्म में."

Prateik Smita Patil

प्रतीक का ये इंटरव्यू फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Share this article