Close

‘ऐसा होना चाहिए प्यार’ पति निक जोनस पर प्रियंका ने लुटाया प्यार, शेयर की अब तक की मोस्ट रोमांटिक तस्वीरें, लिखा- तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं (‘This is how love should be, Priyanka Chopra pens heartfelt note for Nick Jonas, Says- You are what dreams are made of)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और नेशनल जीजू निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के फेवरेट कपल हैं. दोनों अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं और सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते दिख जाते हैं, जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो जाते हैं. अब एक बार फिर देसी गर्ल ने निक के साथ कई कोजी तस्वीरें शेयर (Priyanka shares cosy pics with Nick Jonas) की हैं और उन्हें चुनना अपनी लाइफ का बेस्ट फैसला बताया है.

अपनी लेटेस्ट पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस पर प्यार लुटाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट (Priyanka Chopra pens heartfelt note for Nick Jonas) लिखा है और अपने पति पर खूब सारा प्यार लुटाया है. ऐक्ट्रेस ने थ्रोबैक तस्वीरों की पूरी सीरीज़ शेयर की है और एक नोट लिखकर निक पर खूब सारा प्यार उड़ेला है. 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक संग वेकेशन और खास पलों की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो निक संग रोमांटिक और कोजी होती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ नोट लिखकर प्रियंका ने अपने दिल की लिखी है. उन्होंने लिखा, "अपने दिल की बात कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं फिर भी कोशिश करूंगी... तुमसे ही सपने बनते हैं... अपने लिए ऐसा इंसान ढूंढो जो न सिर्फ तुमसे प्यार करे और तुम्हारी इज्जत करे, बल्कि तुम्हें निधि की तरह संभाले और ये सब शो करने से डरे नहीं. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि यूनिवर्स ने मुझे तुमसे मिलवाया. तुम मेरी जिंदगी का लिया सबसे बेस्ट डिसीजन हो. तुम्हारा टैलेंट देख मैं दंग रह गई."

 प्रियंका ने आगे निक जमकर तारीफ की, "मैं जिन लोगों को जानती हूं उन सबमें तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो, और सबसे खूबसूरत बात ये है कि तुम ऐसे ही हो. तुम ही वह वजह हो जिससे मैं हर दिन मुस्कुराती हूं. मेरा होने के लिए धन्यवाद. ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो..."

निक जोनस का नया एल्बम Sunday Best हाल ही रिलीज हुआ है. उनके इस एल्बम को काफी पसंद किया जा रहा है. प्रियंका ने इस एल्बम की तारीफ करते हुए लिखा, "मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है. तुमने हर नोट और हर लिरिक्स में अपनी आत्मा उड़ेल दी है. इतनी गहराई तक पहुंचने और उसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान की जरूरत होती है. मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं."

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में अपने फैंस के लिए भी खास बात लिखी है. उन्होंने लिखा, "एक काम करो. अपने प्यार को गले लगाओ और शुरू से सुनो. प्यार ऐसा ही होना चाहिए. Sunday Best रिलीज हो चुकी है." प्रियंका की इस पोस्ट पर अब फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article