Close

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने खरीदी लैविश प्रॉपर्टी, भाई की याद में बनाएंगी ‘सुशांत केबिन’, बोलीं- ऐसा लगा भाई मौजूद थे, मेरी नई इस शुरुआत को आशीर्वाद देने के लिए (Sushant Singh Rajput’s sister buys lavish property, Will create ‘Sushant’s Cabin’ in his remembrance, Writes emotional note for Brother)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गए 5 साल हो चुके हैं लेकिन उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस उन्हें आज भी भुला नहीं पाए हैं. आज भी फैंस को सुशांत की कमी खलती है और वे आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद (Remembering Sushant Singh Rajput) करते रहते हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti)  तो अपने भाई को अक्सर याद करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Sushant Singh Rajput's Sister

श्वेता ने अब एक प्रॉपर्टी खरीदी (Sushant Singh Rajput's sister buys lavish property) है और अब जबकि उन्हें इस प्रॉपर्टी की चाबियां मिली हैं तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की है और भाई सुशांत के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें आज भी सुशांत के साथ होने का एहसास होता है. जो उनके साथ खामोशी से चलते हैं और उनकी नई जर्नी में अपना आशीर्वाद देते हैं.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने बताया कि उन्होंने कैलिफोर्निया के द शास्ता सेंचुरी (The Shasta Sanctuary) में लैविश बंगला लिया है. इसकी चाबी उन्हें मिल गई है. ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए उन्होंने (Sushant Singh Rajput's sister writes emotional note) लिखा, "वैदिक न्यू ईयर के शुभ दिन ये नई शुरुआत हुई है. मैं ऐसी ही जगह चाहती थी,  सालों से मैं एक ऐसी जगह बनाना चाहती था जहां लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर मेडिटेशन कर सकें और खुद से कनेक्ट कर सकें. ये एक तरह से डिजिटल डिटॉक्स सेंचुरी होगी. और आज उस सपने का पहला कदम है."

Sushant Singh Rajput's Sister

श्वेता ने आगे लिखा, "मैं जब ड्राइव करके इस प्रॉपर्टी पर आ रही थी, तो मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसने मेरे दिल को छू लिया. 'काई पो चे' फिल्म से भाई का गाना मांझा बजने लगा. मेरे आंख से आंसू बहने लगे. मुझे लगा जैसे वो (सुशांत) वहीं पर थे. खामोशी से मेरे साथ अक्सर चल रहे थे. मुझे गाइड कर रहे थे. ऐसा लगा जैसे वो मेरी नई इस शुरुआत को आशीर्वाद दे रहे हों. और उसी पल मैंने फैसला किया कि जब ये सेंचुरी खुलेगी तो भाई की याद में एक खास स्पेस होगा. जिसे सुशांत कैबिन कहा जाएगा. उनका एक हिस्सा हमेशा मौजूद और जीवित रहेगा.''

Sushant Singh Rajput

श्वेता की इस पोस्ट को पढ़कर अब सुशांत के फैंस एक बार फिर इमोशनल हो रहे हैं और उनकी इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं. साथ ही लिख रहे हैं कि सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आत्मा अब भी सबके साथ है, वो सबके दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे.

Share this article